बिहार खबरें

सीवान के बिंदवल गांव में गैस रिफिलिंग के दौरान आग, चार झुलसे; तीन पटना रेफर

सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में गैस रिफिलिंग के दौरान आग लगने से चार लोग झुलस गए। तीन गंभीर घायलों को पटना रेफर किया गया है।

बेगूसराय में दो युवकों को गोली, छिनतई की कहानी पर पुलिस को शक; बयानों ने बढ़ाया संदेह

बेगूसराय के खातोपुर में दो युवकों को गोली लगने के बाद पुलिस छिनतई की कहानी की जांच कर रही है। दोनों के बयानों में अंतर से मामला संदिग्ध बना है।

पटना के गणपति गेस्ट हाउस में फिर पुलिस की रेड, 5 युवतियां मुक्त; नाबालिग भी शामिल, 3 आरोपी गिरफ्तार

पटना के गणपति गेस्ट हाउस में पुलिस छापेमारी के दौरान पांच युवतियों को मुक्त कराया गया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है और तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।

बेगूसराय में 29 हजार रुपये रिश्वत लेते SI चंदन झा गिरफ्तार

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना में पदस्थापित एसआइ चंदन झा को अमित कुमार की शिकायत के बाद निगरानी टीम ने कथित रिश्वत लेते पकड़ा।

बिदुपुर में नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-स्मैक के साथ 11 लाख से अधिक नकदी बरामद

वैशाली के बिदुपुर में संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीब 56 ग्राम ब्राउन शुगर, 50 ग्राम स्मैक और 11 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

Patna Fake Bisleri Water : पटना में नकली बिसलेरी का मामला, 4 ठिकानों पर छापेमारी, हजारों बोतलें नष्ट

लेबल पर दूसरे प्रतिष्ठान का पता और लाइसेंस नंबर मिलने का खुलासा, मनोहरपुर में 2,400 लीटर पानी नष्ट, बरी पहाड़ी, बेउर और संपतचक में भी खाद्य विभाग की कार्रवाई पटना। Patna Fake Bisleri Water का मामला सामने आने के बाद…

भगवानपुर में स्कूल गई 14 वर्षीय छात्रा लापता, पिता ने अपहरण की दर्ज कराई FIR

वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 29 अक्टूबर को स्कूल गई 14 वर्षीय छात्रा वापस नहीं लौटी। पिता ने अपहरण की आशंका जताकर FIR दर्ज कराई है।

बिहार में फैटी लिवर का खतरा ! 26 लाख लोगों की होगी जांच, 38 जिलों में अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग

बिहार में फैटी लिवर की बढ़ती स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग राज्य के सभी 38 जिलों में 18 महीनों में करीब 26 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करेगा।

बिहार के हितों का आकलन कर ही हो फरक्का जलसंधि का नवीकरण: संजय झा

मुंगेर में संजय झा ने कहा कि फरक्का जलसंधि के नवीकरण से पहले बिहार की जल जरूरतों का वैज्ञानिक आकलन जरूरी है। खेती, उद्योग और आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखने की मांग की गई।

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में प्रदीप मंडल की मौत के बाद स्वजनों ने इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर विरोध जताया। अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को खारिज किया है।

जमुई में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव के ऊपर से गुजरीं कई ट्रेनें

जमुई के गादी कटौना के पास किऊल-झाझा रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर 28 वर्षीय मनोहर कुमार की मौत हो गई। शव के ऊपर से कई ट्रेनें गुजरने से वह क्षत-विक्षत हो गया।

मुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, इलाके में अफरातफरी

मुजफ्फरपुर के गोबरसही में नाला खुदाई के दौरान PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बड़ा हादसा हुआ। गैस रिसाव के बाद आग भड़की और सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को खाली कराया गया।

पटना में नामांकन का झांसा देकर छात्र से 45 हजार रुपये ठगने का आरोप

पटना में उच्च शिक्षण संस्थान में नामांकन कराने का झांसा देकर छात्र से 45 हजार रुपये लेने का आरोप है। गांधी मैदान थाने में छह लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है।

गया जंक्शन पर चलती जनशताब्दी में चढ़ना पड़ा भारी, ट्रेन-प्लेटफार्म के बीच फंसकर यात्री की मौत

गया जंक्शन पर चलती रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान यात्री सुरेंद्र प्रसाद ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गए। उनकी मौत हो गई।

पटना में विवादित जमीन पर निर्माण रोकने पहुंचे दारोगा को कुत्ते से कटवाने का आरोप

पटना के उत्तरी मंदिरी में विवादित जमीन पर निर्माण रोकने पहुंचे दारोगा को पालतू कुत्ते से कटवाने का आरोप है। बुद्धा कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई।

मुंगेर के कटरिया बगीचे में अपराध की साजिश का आरोप, बंदूक-पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

मुंगेर के कटरिया स्थित बगीचे में आपराधिक घटना की कथित योजना बनाने के आरोप में मुफस्सिल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

2 नवंबर 1834: एटलस जहाज से मॉरीशस पहुंचे पहले भारतीय गिरमिटिया मजदूर

2 नवंबर 1834 को एटलस जहाज 36 भारतीय अनुबंधित मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा। जानिए बिहार और छोटानागपुर से जुड़े गिरमिटिया प्रवास, औपनिवेशिक श्रम व्यवस्था और आप्रवासी दिवस का इतिहास।

पत्तल में खाना, आम मुसाफिर की तरह ट्रेन का सफर… निशांत कुमार के सादे अंदाज के साथ वाराणसी से JDU का यूपी मिशन शुरू

नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर पटना से वाराणसी रवाना हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री; ट्रेन में MLC नीरज कुमार के साथ किया सफर, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने का कार्यकर्ताओं को दिया संदेश पटना/वाराणसी। बिहार…

पावापुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

पावापुरी महोत्सव को लेकर एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया। 3 नवंबर से क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी।

भोजपुर में मोहित हत्याकांड का खुलासा, मां पर प्रेमी संग बेटे की हत्या कराने का आरोप

भोजपुर में मोहित हत्याकांड की जांच में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मां पर कथित रूप से प्रेमी संतोष सिंह के साथ बेटे की हत्या कराने का आरोप है।