Munger

Munger खबरें

मुंगेर में सीने के दर्द से परेशान तीन बच्चों की मां ने जहर खाया, सदर अस्पताल में इलाज जारी

मुंगेर के सफियासराय क्षेत्र में लंबे समय से सीने के दर्द से परेशान तीन बच्चों की मां काजल कुमारी ने कथित तौर पर जहर खा लिया। सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर के जमालपुर में गोल्फ मैदान के पास उत्पाद पुलिस ने कार से 1094 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद कर हरियाणा निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार किया।

दरियापुर में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव में नौ घायल

मुंगेर के दरियापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। घटना में महिलाओं समेत नौ लोग घायल हुए हैं।

मुंगेर में CRPF जवान के बंद घर में 20 लाख के गहनों की चोरी, 56 हजार नकद भी ले उड़े चोर

Munger Crime News: आईटीसी कॉलोनी में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात; छह महीने से बंद था जवान का आवास, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज मुंगेर। देश की राजधानी दिल्ली में तैनात एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान…

2030 तक बिहार में ही मिलेगा मजदूरों को रोजगार, हर प्रखंड में बनेगा स्टेडियम: सम्राट चौधरी

मुंगेर के संग्रामपुर प्रखंड स्थित कहुआ गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2030 तक बिहार में ही रोजगार के अवसर बढ़ाना लक्ष्य है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र के हर प्रखंड में दो महीने के…

मुंगेर में माता जागरण के दौरान विवाद के बाद गोलीबारी, दो युवक घायल; एक की कमर में लगी गोली

मुंगेर के शंकरपुर दुर्गा स्थान पर माता जागरण के दौरान विवाद के बाद गोलीबारी हो गई। घटना में दो युवक घायल हुए हैं। एक युवक की कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे के सिर पर हथियार से वार किया गया।

गेर में अवैध बालू खनन रोकने पहुंची पुलिस पर हमला, हिरासत से आरोपी को छुड़ाया

मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के मंजूरा घाट पर अवैध बालू खनन की जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Munger News: श्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचे ई-रिक्शा चालक की नहर में डूबने से मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मुंगेर के जमालपुर में काली पहाड़ी नहर में नहाने के दौरान ई-रिक्शा चालक राजकुमार साह डूब गए। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उनका शव बरामद किया। राजकुमार पांच बच्चों के पिता थे।

जमालपुर की नई रेलवे सुरंग में मिला अज्ञात युवक का शव, सिर पर चोट के निशान से गहराया रहस्य

जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर जमालपुर-रतनपुर स्टेशन के बीच रेलवे की नई सुरंग में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। रामनगर पुलिस हत्या की आशंका समेत अन्य…

श्राद्ध में जुटी भीड़ के बीच खेल कर गए चोर, 14 मोबाइल और बाइक ले उड़े; पुलिस ने दो को पकड़ा

मुंगेर के असरगंज स्थित मासूमगंज गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान 14 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।