Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: पांच साल बाद खुली मुनेश्वर महतो हत्याकांड की गुत्थी, पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - पांच साल बाद खुली मुनेश्वर महतो हत्याकांड की गुत्थी, पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार

पांच साल बाद खुली मुनेश्वर महतो हत्याकांड की गुत्थी, पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 23, 2026 9:32 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 दिन पहले
नालंदा के मुनेश्वर महतो हत्याकांड में गिरफ्तार शंकर कुमार
नालंदा के मुनेश्वर महतो हत्याकांड में गिरफ्तार शंकर कुमार
साझा करें

Nalanda News । नालंदा जिले के तेलमर थाना क्षेत्र के पाकड़ पंचायत अंतर्गत भोजपुर गांव निवासी मुनेश्वर महतो हत्याकांड का पुलिस ने पांच साल बाद खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस अनुसंधान में मृतक का पुत्र शंकर कुमार हत्या का मुख्य आरोपित पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दीपनगर स्थित मंडल कारा भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2021 को सुबह करीब 10 बजे गोली मारकर मुनेश्वर महतो की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने मोहन खांदा गांव निवासी समधी गणेश महतो एवं उनके दो पुत्रों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, अनुसंधान के दौरान गणेश महतो के खिलाफ पुलिस को संलिप्तता का कोई साक्ष्य नहीं मिला।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार के अनुसार तकनीकी अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हत्या की कड़ी मृतक के पुत्र शंकर कुमार तक पहुंची। पुलिस जांच में पारिवारिक संपत्ति विवाद और आपसी रंजिश को हत्या का कारण बताया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना से पहले पटना जिले के खुशरूपुर स्टेशन पर मुनेश्वर महतो और शंकर के साले के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद भोजपुर स्थित घर पर मुनेश्वर महतो ने अपने दोनों बेटों को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले मुनेश्वर महतो ने पटना स्थित अपनी पत्नी के नाम से दर्ज तीन कट्ठा जमीन को 23 लाख रुपये में बेच दिया था। इस राशि को लेकर भी परिवार में विवाद बताया गया है।

जांच में पुलिस ने दावा किया कि हत्या के बाद शंकर करीब आधे घंटे के लिए गांव आया और इसके बाद हैदराबाद चला गया। गिरफ्तारी से पहले वह शराब पीने के आरोप में फतुहा में पकड़ा गया था। कोर्ट में जुर्माने की राशि जमा करने के बाद बाहर निकलते ही तेलमर पुलिस ने उसे पिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े

पटना के होटल में पुलिस की दबिश, चार युवक गिरफ्तार: दो कमरों से युवक-युवतियां मिले; नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद
प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक का गबन, अकाउंटेंट-कैशियर समेत 4 गिरफ्तार; एक आरोपी फरार
हाजीपुर में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, सीने में लगी गोली; पीएमसीएच रेफर
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका, बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिलों में बना Best Performing Model District

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि अनुसंधान के दौरान पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।

TAGGED:Nalanda CrimeNalanda NewsTelmar Newsमुनेश्वर महतोशंकर कुमार
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर पटना ज्ञान भवन में 11वें आयुर्वेद दिवस 2026 कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में 11वें आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत बोले- आधुनिक तकनीक और रिसर्च से जोड़ेंगे आयुर्वेद
अगली ख़बर कोसी रेल पुल के 15 स्पैन में दरार कोसी नदी के रेल पुल के 15 स्पैन में दरार, RDSO टीम ने की जांच; कॉशन पर चलेंगी ट्रेनें

ये भी पढ़ें

पटना के राजीव नगर स्थित होटल में पुलिस की छापेमारी

पटना के होटल में पुलिस की दबिश, चार युवक गिरफ्तार: दो कमरों से युवक-युवतियां मिले; नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद

भूषण झा ने जन सुराज छोड़कर तिरहुत शिक्षक सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की

भूषण झा ने जन सुराज छोड़ी, तिरहुत शिक्षक सीट से अब निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; समीक्षा बैठक के बाद लिया फैसला

पटना के प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक के गबन का मामला

प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक का गबन, अकाउंटेंट-कैशियर समेत 4 गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

हाजीपुर में आपसी विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त को गोली मारी

हाजीपुर में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, सीने में लगी गोली; पीएमसीएच रेफर

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका, बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिलों में बना Best Performing Model District

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?