Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: हाजीपुर में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, सीने में लगी गोली; पीएमसीएच रेफर
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - हाजीपुर में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, सीने में लगी गोली; पीएमसीएच रेफर

हाजीपुर में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, सीने में लगी गोली; पीएमसीएच रेफर

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 25, 2026 11:19 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 4 घंटे पहले
हाजीपुर में आपसी विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त को गोली मारी
साझा करें

हाजीपुर। नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक स्थित एसबीआई एटीएम के पास शुक्रवार की रात आपसी विवाद में एक युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विवाद के बाद घर भेजे गए थे दोनों युवक

घायल युवक की पहचान नखास चौक मीठा कुआं निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र भोला महतो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, भोला महतो शुक्रवार रात नखास चौक के पास अपने दोस्त के साथ बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया।

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को समझाकर मामला शांत कराया और उन्हें घर जाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद दूसरा युवक हथियार लेकर वहां पहुंचा और भोला महतो को गोली मार दी।

सीने में गोली लगने से गंभीर हालत

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायल भोला महतो को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। गोलीबारी की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़े

प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक का गबन, अकाउंटेंट-कैशियर समेत 4 गिरफ्तार; एक आरोपी फरार
मारपीट में घायल मुन्ना यादव की पटना में मौत, शव पहुंचते ही सड़क जाम
गुरुआ के बिरहिमा गांव में घर को बनाया निशाना, ₹65 हजार नकद और जेवर लेकर फरार चोर
मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार मामले में तीन आरोपितों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की पूरी जानकारी सामने आ सके और फरार आरोपी की पहचान की जा सके।

पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

आपसी विवाद को बताया जा रहा कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की वजह दोनों दोस्तों के बीच हुआ आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली चलाने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

TAGGED:हाजीपुर न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका, बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिलों में बना Best Performing Model District
अगली ख़बर पटना के प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक के गबन का मामला प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक का गबन, अकाउंटेंट-कैशियर समेत 4 गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

ये भी पढ़ें

पटना के राजीव नगर स्थित होटल में पुलिस की छापेमारी

पटना के होटल में पुलिस की दबिश, चार युवक गिरफ्तार: दो कमरों से युवक-युवतियां मिले; नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद

भूषण झा ने जन सुराज छोड़कर तिरहुत शिक्षक सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की

भूषण झा ने जन सुराज छोड़ी, तिरहुत शिक्षक सीट से अब निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; समीक्षा बैठक के बाद लिया फैसला

पटना के प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक के गबन का मामला

प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक का गबन, अकाउंटेंट-कैशियर समेत 4 गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

हाजीपुर में आपसी विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त को गोली मारी

हाजीपुर में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, सीने में लगी गोली; पीएमसीएच रेफर

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका, बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिलों में बना Best Performing Model District

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?