Nalanda news। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार की संध्या बिहार शरीफ विधानसभा स्तरीय “वोकल फॉर लोकल” जागरूकता अभियान गोष्ठी का आयोजन बिहार शरीफ नगर दक्षिणी मंडल अंतर्गत आर्य समाज मंदिर परिसर, मथुरिया मोहल्ला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बिहार प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीती शेखर शामिल हुईं।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला मंत्री अमरेश कुमार, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद ने किया।
आर्य समाज मंदिर परिसर में किया गया पौधरोपण
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आर्य समाज मंदिर परिसर में पांच फलदार एवं छायादार पौधों का पौधरोपण भी किया गया।
स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. प्रीती शेखर ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को “वोकल फॉर लोकल” की भावना को अपनाना होगा। दैनिक जीवन में देश के कारीगरों, श्रमिकों और स्थानीय स्तर पर निर्मित स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने से देश के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों में स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि उसका आर्थिक लाभ सीधे स्थानीय कारीगरों, व्यवसायियों और श्रमिकों तक पहुंचे।
कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, डॉ. आशुतोष कुमार, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री राजू माहुरी, आईटी सेल संयोजक अमित शान, विधानसभा प्रभारी सोनू कुमार हिंदू, बिहार शरीफ नगर दक्षिणी अध्यक्ष अविनाश कुमार, नगर अध्यक्ष संदीप कुमार, धनंजय कुमार, रहुई मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, ओबीसी जिला महामंत्री संजीव कुमार सन्नी सहित कई कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।