Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार, 26 सितंबर को भारत की झोली में तीन पदक आए। एथलेटिक्स में सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम ने भी रजत पदक अपने नाम किया। स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
🏅 एशियन गेम्स 2026 में भारत के अब तक के मेडलवीर
| क्र.सं. | खिलाड़ी / टीम | इवेंट | खेल | मेडल |
|---|---|---|---|---|
| 1 | इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद | विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम | निशानेबाजी | 🥈 सिल्वर |
| 2 | इलावेनिल वलारिवन | विमेंस 10 मीटर एयर राइफल | निशानेबाजी | 🥈 सिल्वर |
| 3 | रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने | मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम | निशानेबाजी | 🥈 सिल्वर |
| 4 | सुचिका तरियाल | विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा | MMA | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 5 | रुद्रांक्ष पाटिल | मेन्स 10 मीटर एयर राइफल | निशानेबाजी | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 6 | हिमांशु ढिल्लों | मेन्स 10 मीटर एयर राइफल | निशानेबाजी | 🥈 सिल्वर |
| 7 | भारतीय महिला क्रिकेट टीम | विमेंस क्रिकेट | क्रिकेट | 🥇 गोल्ड |
| 8 | राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल | विमेंस स्कीट टीम | निशानेबाजी | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 9 | अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ गिल | मेन्स स्कीट टीम | निशानेबाजी | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 10 | जय मीणा | मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस | सॉफ्ट टेनिस | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 11 | मीराबाई चानू | विमेंस 49 किग्रा | वेटलिफ्टिंग | 🥈 सिल्वर |
| 12 | भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम | मेन्स टीम बैडमिंटन | बैडमिंटन | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 13 | सतनाम सिंह, सलमान खान | मेन्स डबल स्कल्स | रोइंग | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 14 | रोशिबिना देवी नाओरेम | विमेंस 60 किग्रा | वुशू | 🥈 सिल्वर |
| 15 | अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल | मिक्स्ड स्कीट टीम | निशानेबाजी | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 16 | सीमा | विमेंस 10,000 मीटर रेस | एथलेटिक्स | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 17 | मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम | मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले | एथलेटिक्स | 🥈 सिल्वर |
| 18 | ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार | मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम | निशानेबाजी | 🥈 सिल्वर |
| 19 | कमलजीत और सुरुचि सिंह | 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम | निशानेबाजी | 🥇 गोल्ड |
| 20 | दीया चिताले और मानुष शाह | मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस | टेबल टेनिस | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 21 | मनप्रीत कौर | विमेंस शॉट पुट | एथलेटिक्स | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 22 | गुलवीर सिंह | मेन्स 10,000 मीटर रेस | एथलेटिक्स | 🥈 सिल्वर |
| 23 | बरानिका एलंगोवन | विमेंस पोल वॉल्ट | एथलेटिक्स | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 24 | सावन बरवाल | मेन्स मैराथन | एथलेटिक्स | 🥈 सिल्वर |
| 25 | तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे और विदर्सा विनोद | विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम | निशानेबाजी | 🥈 सिल्वर |
| 26 | जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार | मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश | स्क्वैश | 🥉 ब्रॉन्ज |
| 27 | भारतीय महिला कबड्डी टीम | विमेंस कबड्डी | कबड्डी | 🥇 गोल्ड |
| 28 | भारतीय पुरुष कबड्डी टीम | मेन्स कबड्डी | कबड्डी | 🥇 गोल्ड |
| 29 | तजिंदरपाल सिंह तूर | शॉट पुट | एथलेटिक्स | 🥈 सिल्वर |
| 30 | प्राची चौधरी | महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा | एथलेटिक्स | 🥉 ब्रॉन्ज |
प्राची चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से अच्छी खबर सामने आई है। प्राची चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। प्राची ने फाइनल रेस में 53.21 सेकंड का समय दर्ज किया और तीसरे स्थान पर रहते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाया।
प्राची के इस प्रदर्शन के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या में एक और इजाफा हुआ है।
तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता सिल्वर, भारत की झोली में एक और पदक
एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से बड़ी खबर सामने आई है। पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में तजिंदरपाल सिंह तूर ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। तूर ने अपने पांचवें प्रयास में 20.64 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।
ईरान के मोहम्मदरेजा तैयबीसे ने 20.81 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। तजिंदरपाल सिंह तूर का यह एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक है। इससे पहले वह 2018 जकार्ता और 2022 हांगझोउ में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
अनिमेष कुजूर 200 मीटर के फाइनल में पहुंचे
भारत के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में कुजूर ने 20.81 सेकंड का समय निकालकर अपनी रेस में दूसरा स्थान हासिल किया।
थाईलैंड के पुरीपोल बूनसन ने 20.10 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड के साथ सेमीफाइनल जीता। कुजूर अब एशियन गेम्स 2026 में 200 मीटर के पदक मुकाबले में उतरेंगे।
1500 मीटर फाइनल में पहुंचे गुलवीर सिंह और यूनूस शाह
एथलेटिक्स की पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में भारत के गुलवीर सिंह और यूनूस शाह ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
गुलवीर सिंह ने अपनी हीट में तीसरा स्थान हासिल करते हुए 3:45.79 का समय निकाला। वहीं यूनूस शाह अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने 3:45.77 का समय दर्ज किया।
दोनों भारतीय धावक अब 28 सितंबर को होने वाले 1500 मीटर फाइनल में उतरेंगे।
एथलेटिक्स में भारत की पदक उम्मीदें बढ़ीं
शाम के सत्र में एथलेटिक्स की कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं। शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह तूर के सिल्वर के बाद अनिमेष कुजूर के 200 मीटर फाइनल में पहुंचने और गुलवीर सिंह व यूनूस शाह के 1500 मीटर फाइनल में जगह बनाने से भारत की एथलेटिक्स अभियान में आगे की पदक उम्मीदें बनी हुई हैं।
भारत ने कबड्डी में जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 27 हुई
भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत के खाते में अब 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज समेत कुल 27 पदक हो गए हैं।