Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: ऑटो में सामने से आ रही गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, पटना ले जाने के दौरान बुजुर्ग की मौत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ऑटो में सामने से आ रही गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, पटना ले जाने के दौरान बुजुर्ग की मौत

ऑटो में सामने से आ रही गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, पटना ले जाने के दौरान बुजुर्ग की मौत

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 13, 2026 5:02 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 14 घंटे पहले
बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग पर ऑटो सड़क हादसा
बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग पर ऑटो सड़क हादसा
साझा करें

बिहारशरीफ। Biharsharif Road Accident: बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम रसूला गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 62 वर्षीय योगेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासी स्वर्गीय मंगल महतो के 62 वर्षीय पुत्र थे। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों के अनुसार, योगेंद्र प्रसाद शनिवार शाम निजी कार्य से अजयपुर गांव के पास से टेंपो पर सवार होकर परवलपुर बाजार जा रहे थे। रसूला गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टेंपो में सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि योगेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद डायल-112 की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े

BRICS की वेलकम किट में बिहार का स्वाद: सत्तू-मखाना पहुंचे ग्लोबल मंच पर, जानिए क्यों खास हैं ये देसी सुपरफूड
सहरसा सदर अस्पताल विवाद पर DM सख्त, झड़प की जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति
मुंगेर में पहली बार टेंट सिटी बना बाढ़ राहत केंद्र, पीड़ितों को आराम के साथ इलाज और बच्चों को मिलेगा दूध
सोन में बढ़ा जलस्तर तो मछली के जाल में फंसा घड़ियाल, वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा

सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की सलाह दी। परिजन एंबुलेंस से उन्हें पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि योगेंद्र प्रसाद खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

परवलपुर थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

TAGGED:Bihar NewsNalanda Newsबिहारशरीफबिहारशरीफ सड़क हादसा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर चामिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के नए गेंदबाजी कोच IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा बदलाव, चामिंडा वास संभालेंगे गेंदबाजों की कमान
अगली ख़बर नालंदा में ठनका से मौत के बाद पीड़ित परिवार को सहायता राशि सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ; पत्नी को मिला सहायता राशि का चेक

ये भी पढ़ें

BRICS Summit 2026 की वेलकम किट में शामिल बिहार का सत्तू और मखाना

BRICS की वेलकम किट में बिहार का स्वाद: सत्तू-मखाना पहुंचे ग्लोबल मंच पर, जानिए क्यों खास हैं ये देसी सुपरफूड

सहरसा सदर अस्पताल विवाद की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति

सहरसा सदर अस्पताल विवाद पर DM सख्त, झड़प की जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति

मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाया गया टेंट सिटी राहत केंद्र

मुंगेर में पहली बार टेंट सिटी बना बाढ़ राहत केंद्र, पीड़ितों को आराम के साथ इलाज और बच्चों को मिलेगा दूध

रोहतास में सोन नदी के जाल में फंसा घड़ियाल

सोन में बढ़ा जलस्तर तो मछली के जाल में फंसा घड़ियाल, वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा

थल सेना शिविर में मुंगेर की एनसीसी कैडेट गौरी और मनीषा

थल सेना शिविर में मुंगेर की बेटियों का जलवा, गौरी और मनीषा ने बिहार-झारखंड को दिलाया दूसरा स्थान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?