Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: राष्ट्रीय बोध और तिरंगा यात्रा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - राष्ट्रीय बोध और तिरंगा यात्रा

राष्ट्रीय बोध और तिरंगा यात्रा

प्रशांत कुमार
Last updated: अगस्त 12, 2026 10:11 अपराह्न
By : प्रशांत कुमार
Published on : 3 सप्ताह पहले
राष्ट्रीय बोध
साझा करें

तिरंगा महज तीन रंगों का समुच्चय नही है। यह भारत की ताकत, सत्य पथ पर अनवरत आगे बढ़ने और सर्वे भावन्तु: सुखिना के समेकित भाव का गौरव तिलक और स्वाभिमान का प्रतीक है । यह हर भारतीय के दिलों मे लहराते रहता है । यह महज उत्सवी पताका नहीं है। हिमालय की चोटी से गाँव की अमराईयों तक इसके ध्वजवाहक हैं। यह देशभक्ति और राष्ट्रीय भावबोध का परचम है। इसका सम्मान हर भारतीय को करना चाहिए।

राष्ट्र सबका है और तिरंगा हम सबकी शान है। इसके प्रति प्रेम स्वाभाविक होना चाहिए न की उत्सवी। केवल स्वतन्त्रता दिवस, गणतन्त्र दिवस या किसी राष्ट्रीय समारोहों मे फहरा देने मात्र का नहीं है, बल्कि हनुमान की भांति राम को दिल में बसाने की तरह होना चाहिए। राष्ट्रीयता केवल तिरंगा लेकर सड़क पर चलने से पैदा नहीं होती , वह व्यक्ति के भीतर देश संविधान , समाज और उसके लोगों के प्रति अपनत्व और ज़िम्मेदारी से बनती है । अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता और ईमानदारी से कानून का पालन करता है , दूसरे नागरिकों का सम्मान करता है और देश के लिए अपना काम पूरी निष्ठा से करता है तो वह राष्ट्रवादी है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से व्यक्ति के अंदर मौजूद राष्ट्रीय भावना को सार्वजनिक , लोकतान्त्रिक और समावेशी रूप मे व्यक्त किया जाता है। इस यात्रा का औचित्य केवल राष्ट्रीयता पैदा करना नही बल्कि राष्ट्रीय भावना की सामूहिक अभिव्यक्ति करना है ।

एक सवाल लोग बार-बार उठा रहे हैं। जो राष्ट्र प्रेम लोगों के मन में है उसे तिरंगा यात्रा के माध्यम से किसी खास स्वरूप में ढालने की कोशिश क्यों ? तिरंगा यात्रा तभी सार्थक मानी जा सकती है, जब किसी राजनीतिक दल या विचारधारा के बजाय पूरे समाज की साझा राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बने । तिरंगा यात्रा का औचित्य केवल राष्ट्रीयता जगाने मे नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्रतीकों के माध्यम से सामूहिक नागरिक चेतना को अभिव्यक्त करने में है।

राष्ट्रीयता जगायी नही जाती बल्कि वो व्यक्ति और समाज के भीतर विस्तार पाती है , स्वतन्त्रता संग्राम की स्मृतियों, देश के प्रति अपनत्व, संविधान में विश्वास और नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन से राष्ट्रीय चेतना पनपती है । इसलिए तिरंगा यात्रा की सार्थकता उसके आकार और भीड़ से नहीं उसके उद्देश्य से होनी चाहिए । आइये ,अपने तिरंगे को सल्युट करें और राष्ट्र के प्रति निष्ठा और सम्मान व्यक्त करते हुए अपने राष्ट्रीय ध्वज को अपने दिल में बसाएँ।

ये भी पढ़े

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित
सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील
सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण
TAGGED:India NewsTiranga yatra
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बीमिम्स गर्ल्स हॉस्टल में बिजली कटने पर छात्राओं का विरोध बीमिम्स गर्ल्स हॉस्टल में बिजली काटने पर छात्राओं का हंगामा, भोजन को लेकर बढ़ा विवाद
अगली ख़बर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थावे मां भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए थावे मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां भवानी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 4 सितंबर 2026 सभी 12 राशियों का राशिफल

आज का राशिफल 4 सितंबर 2026: जन्माष्टमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

बिहारशरीफ में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

एकंगरसराय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह

सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील

डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

ओंगारी सूर्य मंदिर और तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह

ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?