गोपालगंज: बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी बुधवार को प्रसिद्ध थावे मां भवानी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर में मां भवानी की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर थावे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
मंदिर परिसर में सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए थावे से लेकर जिला मुख्यालय तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया। आने-जाने वाले लोगों पर भी सुरक्षा कर्मियों की नजर रही। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के पूरे कार्यक्रम को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी और सुनील कुमार भी मौजूद रहे। बिहार के मुख्य सचिव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित भूमि का करेंगे निरीक्षण
मां भवानी की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चनावे में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह प्रस्तावित स्थल का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज परियोजना से जुड़ी जानकारी भी लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से थावे से लेकर गोपालगंज जिला मुख्यालय तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
