Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: “घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - “घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 3, 2026 7:33 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 39 सेकंड पहले
बिहारशरीफ में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता
बिहारशरीफ में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता
साझा करें

बिहारशरीफ: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी दिनों में “घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाना है।

इसी कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा आगामी रणनीति को लेकर आज गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कांग्रेस कार्यालय, राजेन्द्र आश्रम, धनेश्वर घाट, बिहार शरीफ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का नेतृत्व बिहार प्रदेश कॉंग्रेस प्रभारी जितेंद्र नाथ पटेल जी ने किया। बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सक्रिय साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और “घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन तभी मजबूत होगा, जब पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव, पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर तक आम जनता के बीच सक्रिय रूप से पहुंचे। “घर-घर झंडा” अभियान के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा, देश की एकता-अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

वहीं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को पंचायत एवं वार्ड स्तर पर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

ये भी पढ़े

सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील
सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में भव्य स्वागत

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे, क्षेत्रवार संपर्क अभियान, जनसंपर्क तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से उस्मान गनी, इंजीनियर टीपू, संजू पांडे, अजीत कुमार, अनिल कुमार, रवि शंकर, असगर भारती, मंजू कुमारी, चुन चुन देवी, नंदु पासवान, रमेश पासवान, किरानी पासवान, विक्रम कुमार सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साथीगण उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे आपसी समन्वय और पूरी निष्ठा के साथ “घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” अभियान को सफल बनाएं और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

TAGGED:कांग्रेस न्यूजघर-घर झंडानालंदा कांग्रेसबिहारशरीफ कांग्रेस
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर एकंगरसराय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील

ये भी पढ़ें

बिहारशरीफ में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

एकंगरसराय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह

सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील

डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

ओंगारी सूर्य मंदिर और तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह

ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में स्वागत

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में भव्य स्वागत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?