Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

Last updated: सितम्बर 3, 2026 7:25 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 56 मिनट पहले
डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख
चौसा पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों से संवाद करते डीआईजी डॉ. कुमार आशीष
साझा करें

नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चौसा में छात्रों से संवाद, नशे से दूर रहकर बेहतर करियर बनाने की दी सीख

चौसा (मधेपुरा)। नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सूखा नशा के दुष्प्रभाव, इससे होने वाले सामाजिक नुकसान और नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य एवं करियर बनाने के अवसरों को लेकर छात्रों को जागरूक किया।

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

छात्रों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखा नशा समाज को अंदर से खोखला करने का काम कर रहा है। इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति सूखा नशा का सेवन करता है अथवा इसके कारोबार में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी तथा पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

डीआईजी ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है और इसके कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा जागरूक होंगे तो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख
डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

करियर को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए डॉ. आशीष ने कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में बड़ा सपना देखना चाहिए और उस सपने को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए। आज छात्रों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सही दिशा में पूरी लगन से मेहनत करने वाले छात्र को अपना लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।

ये भी पढ़े

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित
सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील
ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में भव्य स्वागत

इस दौरान डीआईजी ने छात्रों से खुलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। छात्रों ने विभिन्न विषयों को लेकर सवाल किए, जिनका डीआईजी ने जवाब देते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

इससे पूर्व मधेपुरा के एसपी डॉ. संदीप सिंह ने भी छात्रों के बीच सूखा नशा के प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों से सूखा नशा से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही सूखा नशा के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का पूरा सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने डीआईजी डॉ. कुमार आशीष की बातों को गंभीरता और तन्मयता से सुना। छात्रों ने सूखा नशा से दूर रहने तथा अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा एसपी डॉ. संदीप सिंह, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:चौसा न्यूजडीआईजी कुमार आशीषमधेपुरा न्यूजसूखा नशा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ओंगारी सूर्य मंदिर और तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण
अगली ख़बर एकंगरसराय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील

ये भी पढ़ें

बिहारशरीफ में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

एकंगरसराय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह

सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील

डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

ओंगारी सूर्य मंदिर और तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह

ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में स्वागत

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में भव्य स्वागत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?