Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शादी के पंडाल में लगी आग, पटाखे की चिंगारी से मचा हड़कंप
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शादी के पंडाल में लगी आग, पटाखे की चिंगारी से मचा हड़कंप

सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शादी के पंडाल में लगी आग, पटाखे की चिंगारी से मचा हड़कंप

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 13, 2026 1:37 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 3 सप्ताह पहले
सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पंडाल में लगी आग
साझा करें

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में स्थित प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार की अलसुबह शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 3:45 बजे पटाखे की चिंगारी से मंदिर परिसर में बने विशाल पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते पंडाल का करीब 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सहरसा जिले के पतरघट निवासी दूल्हे प्रवीन कुमार समेत वर पक्ष के तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

शादी समारोह के दौरान पटाखे से लगी आग

जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों और दोस्तों की ओर से 60 शॉट वाला स्काई पटाखा छोड़ा गया था। पटाखा आसमान में जाकर चिंगारियां बिखेरता है। इसी दौरान एक चिंगारी मंदिर परिसर में बने विशाल पंडाल पर जा गिरी।

चिंगारी गिरते ही पंडाल के एक हिस्से में आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

दूल्हे समेत तीन लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंहेश्वर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पतरघट वार्ड नंबर 16 निवासी दूल्हे प्रवीन कुमार समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गई।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

दूल्हे प्रवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह करीब पांच-छह लोगों के साथ मंदिर में शादी की रस्म पूरी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पटाखा किस व्यक्ति ने छोड़ा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

टेंट हाउस कर्मियों और मंदिर गार्डों ने संभाला मोर्चा

आग लगने के बाद उत्तम टेंट हाउस के कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। श्रवण कुमार, राहुल यादव, किश्टो सिंह, अनिल डाक्टर, छोटू कुमार और नितिश कुमार समेत मंदिर के गार्ड दिलीप कुमार और आदर्श कुमार ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

कर्मचारियों ने CO₂ अग्निशामक के आठ गैस सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। उनकी तत्परता से आग को पंडाल के दूसरे हिस्सों और आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोकने में मदद मिली।

ऊंचाई के कारण अग्निशमन टीम को हुई परेशानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि, पंडाल काफी ऊंचा होने के कारण पानी की धार वहां तक पहुंचाने में परेशानी हुई।

बताया गया कि अग्निशमन कर्मियों को पाइप लेकर बांस के सहारे ऊपर चढ़ने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद टेंट हाउस के कर्मचारियों ने खुद बांस पर चढ़कर पानी डाला और आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास किया। यह सुनिश्चित किया गया कि पंडाल में आग की कोई चिंगारी बाकी न रह जाए।

समय रहते आग पर पाया गया काबू, टला बड़ा हादसा

गौरतलब है कि सावन-भादो के दौरान मंदिर परिसर में आमतौर पर अग्निशमन की गाड़ियां तैनात रहती हैं। हालांकि, घटना के समय अग्निशमन वाहन मंदिर परिसर में मौजूद नहीं था।

ऐसे में टेंट हाउस कर्मचारियों और मंदिर के गार्डों की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। अगर आग पंडाल के दूसरे हिस्सों तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पटाखा किसकी ओर से छोड़ा गया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

TAGGED:Bihar Newsमधेपुरा न्यूजसिंहेश्वरनाथ मंदिर
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नालंदा में नाली-गली विवाद के बाद गोलीबारी की घटना नालंदा में नाली-गली के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप
अगली ख़बर औरंगाबाद जीटी बाइपास पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर औरंगाबाद में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल; पांच की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 3 सितंबर 2026, जानें सभी 12 राशियों के लिए दिन का हाल।

आज का राशिफल 3 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?