Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नालंदा में नाली-गली के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - नालंदा में नाली-गली के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

नालंदा में नाली-गली के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 13, 2026 1:12 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 3 सप्ताह पहले
नालंदा में नाली-गली विवाद के बाद गोलीबारी की घटना
साझा करें

नालंदा के चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोंदुविगहा गांव में नाली और रास्ते को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट और फिर गोलीबारी हो गई। इस दौरान एक युवक के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान गोंदुविगहा गांव निवासी विजय पासवान के 30 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली युवक के सीने में लगी थी।

तीन दिन पहले भी हुआ था विवाद

परिजनों के मुताबिक, नाली और रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। करीब तीन दिन पहले इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हुई थी। उस समय स्थानीय लोगों और पुलिस की पहल पर मामला शांत करा दिया गया था।

गुरुवार सुबह एक बार फिर इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़कर लाठी-डंडे से मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई।

सीने में लगी गोली, अस्पताल में मौत

गोली चलने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान अजय कुमार को सीने में गोली लग गई और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अजय को तत्काल हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

वहीं, चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि नाली-गली के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक की मौत हुई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस विवाद की वजह, गोलीबारी में शामिल लोगों और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

TAGGED:Bihar NewsNalanda Crime NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर वैशाली में ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या के बाद घटनास्थल वैशाली में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की हत्या, 4 बदमाशों ने घेरकर बरसाईं गोलियां
अगली ख़बर सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पंडाल में लगी आग सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शादी के पंडाल में लगी आग, पटाखे की चिंगारी से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: मेष से कन्या तक जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से कन्या तक का भविष्यफल

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?