Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 2, 2026 9:17 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 22 सेकंड पहले
नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ
नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ
साझा करें

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के बिहारशरीफ शहर स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 300 छात्र-छात्राओं को शुद्ध, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज “बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति–जीविका” की ओर से ‘दीदी की रसोई’ का भव्य शुभारंभ किया गया।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

‘दीदी की रसोई’ का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इस अवसर पर नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार तथा उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ बतौर अतिथि उपस्थित रहीं।

इस रसोई के संचालन की जिम्मेदारी जीविका से जुड़ी महिलाओं को सौंपी गई है। रसोई में लगभग 12 जीविका दीदियां भोजन तैयार करने से लेकर छात्र-छात्राओं को भोजन परोसने एवं खिलाने तक की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, लगभग 8 जीविका दीदियां साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों का दायित्व निभाएंगी।

छात्रों को पौष्टिक भोजन, जीविका दीदियों को रोजगार का अवसर

‘दीदी की रसोई’ के माध्यम से जहां आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छ वातावरण में पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगा, वहीं जीविका से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका एवं आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर भी प्राप्त होगा।

इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को नियमित रूप से बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे।

ये भी पढ़े

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा
क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

मंत्री ने जीविका दीदियों से किया संवाद

मंत्री ने रसोई में कार्यरत सभी जीविका दीदियों से संवाद किया और उन्हें अपने कार्य में दक्षता हासिल करते हुए साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

जीविका के अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

इस अवसर पर जीविका की ओर से जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान, संस्था निर्माण प्रबंधक राम पुकार, संचार प्रबंधक संतोष कुमार, मानव संसाधन प्रबंधक बिनीत रंजन, अधिप्राप्ति प्रबंधक श्रीमती प्रिया कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुधीर कुमार दुबे, क्षेत्रीय समन्वयक राहुल प्रियदर्शी के साथ अन्य जीविकाकर्मी मौजूद रहे।

TAGGED:Bihar NewsBiharsharif NewsDidi Ki RasoiJEEViKANalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?