Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: सावन के अंतिम सोमवार को सिंहेश्वर धाम में भगदड़ जैसी स्थिति, आठ श्रद्धालु घायल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - सावन के अंतिम सोमवार को सिंहेश्वर धाम में भगदड़ जैसी स्थिति, आठ श्रद्धालु घायल

सावन के अंतिम सोमवार को सिंहेश्वर धाम में भगदड़ जैसी स्थिति, आठ श्रद्धालु घायल

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 24, 2026 10:25 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
सिंहेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवार को भारी भीड़ और भगदड़ जैसी स्थिति
सिंहेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवार को भारी भीड़ और भगदड़ जैसी स्थिति
साझा करें

मधेपुरा। सावन के अंतिम सोमवार को सिंहेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सोमवार तड़के भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। भीड़ के दबाव में मंदिर परिसर की बैरिकेडिंग टूट गई और कतार में खड़े श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान करीब आठ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिला और बुजुर्ग श्रद्धालु भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ गई। भीड़ के दबाव में प्रशासन की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग टूट गई। कतार बिखरने के बाद श्रद्धालुओं में आगे बढ़ने की होड़ मच गई और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

इसी दौरान एक महिला श्रद्धालु लोहे की बैरिकेडिंग पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। कतार में लगे कुछ अन्य श्रद्धालु भी गिर पड़े। घटना में करीब आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उनकी वर्दी भी फट गई।

सभी घायलों को उपचार के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Dinman Times ads 728-90

डीएम-एसपी समेत अधिकारी पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही मधेपुरा डीएम, एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ सिंहेश्वर धाम पहुंचे। अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया और श्रद्धालुओं को दोबारा कतार में लगवाया। इसके बाद मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला सामान्य रूप से जारी रहा।

ये भी पढ़े

अंबा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
मढ़ौरा में युवती को ब्लैकमेल कर शोषण का आरोप, तीन लाख रुपये और जेवर लेने की शिकायत
पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची, सवार फरार
पटना जू में जल्द लौटेगी टॉय ट्रेन, 9.88 करोड़ से बनेगा नया ट्रैक

मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने तथा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

TAGGED:Bihar NewsBreaking Newsजलाभिषेकमंदिर हादसासिंहेश्वर धाम समाचार
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नासिक मंडी में बढ़ती प्याज की कीमत और महंगाई प्याज के दाम में तेज उछाल, नासिक मंडी में एक महीने में 76% महंगा, जानिए क्यों बढ़ रही कीमत
अगली ख़बर छपरा सदर अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में बंदी फरार छपरा अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर बंदी फरार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

अंबा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

अंबा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

मढ़ौरा में युवती को ब्लैकमेल कर शोषण का आरोप

मढ़ौरा में युवती को ब्लैकमेल कर शोषण का आरोप, तीन लाख रुपये और जेवर लेने की शिकायत

पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची

पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची, सवार फरार

पटना जू में जल्द लौटेगी टॉय ट्रेन

पटना जू में जल्द लौटेगी टॉय ट्रेन, 9.88 करोड़ से बनेगा नया ट्रैक

मुंगेर में 45 ग्राम सोना चोरी कर खरीदी बाइक, ज्वेलर्स पर आरोप

मुंगेर में घर से 45 ग्राम सोना चोरी कर खरीदी बाइक, ज्वेलर्स पर सस्ते में जेवर खरीदने का आरोप

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?