Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 8, 2026 5:28 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 17 घंटे पहले
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर और ट्रैफिक चालान निपटारा
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर और ट्रैफिक चालान निपटारा
साझा करें

बिहारशरीफ और हिलसा सिविल कोर्ट में सुबह 10:30 बजे से होगी लोक अदालत, प्री-रजिस्ट्रेशन हेल्प डेस्क से मिलेगी चालान की पूरी जानकारी

बिहारशरीफ। नालंदा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की ओर से आगामी 12 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से बिहारशरीफ और हिलसा सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

लोक अदालत में वर्षों से लंबित मुकदमों के साथ-साथ पूर्व-मुकदमेबाजी के सुलह योग्य मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा। इस बार ट्रैफिक चालानों के सुगम और त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बिहारशरीफ सिविल कोर्ट के जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार गौरव ने बताया कि ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए 7 सितंबर से ही डीटीओ कार्यालय और ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय में प्री-रजिस्ट्रेशन हेल्प डेस्क स्थापित कर दिया गया है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे 12 सितंबर से पहले हेल्प डेस्क पर पहुंचकर अपने ट्रैफिक चालान से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। हेल्प डेस्क पर वाहन मालिकों को यह जानकारी दी जाएगी कि उनके वाहन पर कितने चालान लंबित हैं, कितनी राशि का भुगतान करना है और राष्ट्रीय लोक अदालत में उन्हें कितनी छूट मिल सकती है।

जज राजेश कुमार गौरव ने बताया कि प्री-सिटिंग के दौरान चालान की राशि संशोधित करवा लेने से लोक अदालत के दिन लोगों को काफी सहूलियत होगी। इससे निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में कम समय लगेगा और चालानों का त्वरित निष्पादन संभव हो सकेगा।

ये भी पढ़े

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण
पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन
महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की सारण में दबिश, नवी मुंबई की फर्म में करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
आरक्षण के मुद्दे पर NDA में फिर खींचतान, प्रफुल्ल मांझी ने अरुण भारती को घेरा

राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्वपूर्ण विशेषताओं में यह भी शामिल है कि यदि किसी दीवानी मामले का निपटारा आपसी सुलह के आधार पर होता है तो पूर्व में जमा की गई कोर्ट फीस वापस कर दी जाती है।

वहीं, लोक अदालत द्वारा सुनाया गया फैसला अंतिम माना जाता है और उसके खिलाफ किसी अन्य अदालत में अपील नहीं की जा सकती।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और वर्षों से चले आ रहे विवादों का आपसी सहमति एवं शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कर समय और धन दोनों की बचत करें।

TAGGED:DLSAनालंदाराष्ट्रीय लोक अदालतलोक अदालत 2026
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर कॉल फॉरवर्डिंग से WhatsApp हैक कर साइबर ठगी कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए WhatsApp हैक कर परिचितों से पैसे मांगने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार
अगली ख़बर स्नातक अधिकार मंच की बैठक में शामिल स्नातक वोटर स्नातक अधिकार मंच के बैनर तले स्नातक वोटर की बैठक आयोजित

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026 सभी राशियां

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा धन और सफलता का साथ

CTET 2026 करेक्शन विंडो में फॉर्म सुधार

CTET 2026: फिर खुली करेक्शन विंडो, 10 सितंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका; ऐसे करें आवेदन एडिट

घर पर अलसी का जेल बनाने की रेसिपी

चेहरे से बालों तक काम आएगा अलसी का जेल, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल जेल; खर्च भी होगा कम

फरक्का जलसंधि पर बिहार की मांग

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण

पितृपक्ष मेला 2026 में गया आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रानी कमलापति और जबलपुर से इनका परिचालन होगा।

पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?