Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए WhatsApp हैक कर परिचितों से पैसे मांगने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए WhatsApp हैक कर परिचितों से पैसे मांगने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए WhatsApp हैक कर परिचितों से पैसे मांगने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 8, 2026 5:23 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 12 घंटे पहले
कॉल फॉरवर्डिंग से WhatsApp हैक कर साइबर ठगी
कॉल फॉरवर्डिंग से WhatsApp हैक कर साइबर ठगी
साझा करें

अस्थावां थाना क्षेत्र के गोठिया गांव में छापेमारी, आठ मोबाइल फोन बरामद; ब्लूडार्ट एजेंट बनकर लोगों को बनाते थे निशाना

बिहारशरीफ। नालंदा में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नालंदा साइबर थाना पुलिस ने कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट को अपने नियंत्रण में लेकर उनके परिचितों से पैसे की मांग करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ स्क्रीनटच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्थावां थाना क्षेत्र के ग्राम गोठिया में कुछ व्यक्तियों द्वारा साइबर ठगी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गोठिया स्थित एक मुर्गी फार्म सहित अन्य संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में पुलिस के सामने साइबर ठगी का तरीका सामने आया। आरोपियों द्वारा Bluedart का एजेंट बनकर लोगों से संपर्क किया जाता था और पार्सल डिलीवरी के नाम पर उन्हें फोन करने के लिए प्रेरित किया जाता था। इसके बाद आरोपियों द्वारा पीड़ित के मोबाइल पर एक विशेष कोड डायल करवाकर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय कर दी जाती थी।

कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय होने के बाद आरोपी पीड़ित के मोबाइल पर आने वाली कॉल और सत्यापन प्रक्रिया का फायदा उठाकर उसके परिचितों को फोन करते थे। परिचितों को आपात स्थिति या संकट में फंसे होने का झांसा देकर तत्काल पैसे की मांग की जाती थी। इस तरह आरोपी लोगों को विश्वास में लेकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

इस मामले में नालंदा साइबर थाना कांड संख्या 211/26, दिनांक 07 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण
पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन
महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की सारण में दबिश, नवी मुंबई की फर्म में करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
आरक्षण के मुद्दे पर NDA में फिर खींचतान, प्रफुल्ल मांझी ने अरुण भारती को घेरा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन पटेल, उम्र 26 वर्ष, पिता- रविशंकर प्रसाद, ग्राम- गोठिया, थाना- अस्थावां, जिला- नालंदा। एवं मनीष कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता- अनिल प्रसाद, ग्राम- गोठिया, थाना- अस्थावां, जिला- नालंदा के रूप में कई गयी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 08 स्क्रीनटच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई में नालंदा साइबर थाना के पुअनि अबू तालीब अंसारी, तौकीर खान कुमार, विवेक कुमार, सिपाही पुनेश कुमार, यश कुमार, चंदन कुमार, रविनंदन कुमार, रवि कुमार, चालक सिपाही निरंजन कुमार, गृह रक्षक करण कुमार सहित सशस्त्र बल नालंदा साइबर थाना एवं जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई संदिग्ध कोड डायल न करें और पार्सल डिलीवरी या केवाईसी के नाम पर प्राप्त संदिग्ध कॉल से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

TAGGED:WhatsApp Hackनालंदासाइबर क्राइमसाइबर ठगी
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर मुस्तफापुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार मुस्तफापुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद
अगली ख़बर राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर और ट्रैफिक चालान निपटारा 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026 सभी राशियां

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा धन और सफलता का साथ

CTET 2026 करेक्शन विंडो में फॉर्म सुधार

CTET 2026: फिर खुली करेक्शन विंडो, 10 सितंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका; ऐसे करें आवेदन एडिट

घर पर अलसी का जेल बनाने की रेसिपी

चेहरे से बालों तक काम आएगा अलसी का जेल, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल जेल; खर्च भी होगा कम

फरक्का जलसंधि पर बिहार की मांग

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण

पितृपक्ष मेला 2026 में गया आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रानी कमलापति और जबलपुर से इनका परिचालन होगा।

पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?