Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: स्नातक अधिकार मंच के बैनर तले स्नातक वोटर की बैठक आयोजित
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - स्नातक अधिकार मंच के बैनर तले स्नातक वोटर की बैठक आयोजित

स्नातक अधिकार मंच के बैनर तले स्नातक वोटर की बैठक आयोजित

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 8, 2026 6:55 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 14 घंटे पहले
स्नातक अधिकार मंच की बैठक में शामिल स्नातक वोटर
स्नातक अधिकार मंच की बैठक में शामिल स्नातक वोटर
साझा करें

यदि आज भी स्नातक अपने ही अधिकारों के लिए संघर्ष करने को विवश हैं, यदि शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर और बौद्धिक नेतृत्व पर अपेक्षित विमर्श नहीं हो रहा है, तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, सम्पूर्ण समाज का प्रश्न है: दिलीप

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के रहूई पंचायत के अंबा गांव के महादलित सामुदायिक भवन में स्नातक अधिकार मंच के बैनर तले स्नातक वोटर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्नातक अधिकार मंच के संयोजक एवं भावी प्रत्याशी दिलीप कुमार ने कहा कि मैं आप सभी स्नातकों की हक की लड़ाई में अंतिम दम तक लडूंगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व के जो स्नातक के जनप्रतिनिधि विगत 18 वर्षों से हैं, उन्होंने स्नातकों के लिए कोई काम नहीं किया, बल्कि स्नातकों के लिए आने वाले विकास मद की राशि को सिर्फ चापाकल गली नाली में बंदर वाट करने का काम किया और आज भी जो बची हुई विकास की राशि है उसे भी वह वोटरों को प्रलोभन देकर उन्हें चापाकल देने का काम कर रहे हैं।

क्या स्नातकों को उनका अधिकार मिल रहा है?: दिलीप

उन्होंने कहा कि स्नातक अधिकार मंच की स्थापना कई साल पहले इस उद्देश्य से की गई थी कि स्नातकों की आवाज़ को सदन तक पहुंचाया जाए तथा शिक्षा, रोजगार और बौद्धिक विकास से जुड़े उनके अधिकारों की प्रभावी पैरवी हो।

किंतु वर्षों के पश्चात आज यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि उस संकल्प और वर्तमान परिस्थितियों के मध्य कितना परिवर्तन आया है।

स्नातक अधिकार मंच के बैनर तले स्नातक वोटर की बैठक के दौरान दिलीप कुमार ने कहा कि यह विचारणीय है कि जिन प्रतिनिधियों को स्नातकों ने अपना विश्वास सौंपा, उन्होंने शिक्षा, रोजगार, शोध, शिक्षकों के सम्मान तथा युवा स्नातकों की समस्याओं के समाधान के लिए कितने ठोस और दूरगामी प्रयास किए?

ये भी पढ़े

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण
पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन
महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की सारण में दबिश, नवी मुंबई की फर्म में करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
आरक्षण के मुद्दे पर NDA में फिर खींचतान, प्रफुल्ल मांझी ने अरुण भारती को घेरा

यदि आज भी स्नातक अपने ही अधिकारों के लिए संघर्ष करने को विवश हैं, यदि शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर और बौद्धिक नेतृत्व पर अपेक्षित विमर्श नहीं हो रहा है, तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, सम्पूर्ण समाज का प्रश्न है।

हमें यह स्मरण रखना होगा कि जनप्रतिनिधि जनता द्वारा चुने जाते हैं और उनका प्रथम दायित्व जनता के हितों की रक्षा करना होता है। केवल सड़क, नाली अथवा भवन निर्माण ही विकास का मानक नहीं हो सकता।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का वास्तविक उद्देश्य शिक्षित समाज की आवाज़ को नीति-निर्माण तक पहुँचाना, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना तथा युवाओं के लिए अवसरों का सृजन करना है।

मेरा स्पष्ट विश्वास है कि जब तक सदन में शिक्षित, विचारशील और समाज के प्रति उत्तरदायी प्रतिनिधियों की संख्या नहीं बढ़ेगी, तब तक शिक्षा सुधार की चर्चा अधूरी रहेगी, भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष खोखला प्रतीत होगा और विकास का दावा भी अपने वास्तविक अर्थ को प्राप्त नहीं कर सकेगा।

समय आ गया है कि प्रत्येक स्नातक स्वयं से एक प्रश्न पूछे—
क्या हमें वास्तव में हमारा अधिकार मिल रहा है?

यदि उत्तर “नहीं” है, तो अब केवल मौन रहने का समय नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर उत्तरदायी प्रतिनिधित्व की माँग करने का समय है।

शिक्षित समाज ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी आधारशिला है।

वहां पर उपस्थित स्नातक वोटरों ने कहा कि इस बार हम लोग स्नातकों की आवाज उठाने वाले दिलीप कुमार को वोट देकर सदन पहुंचाएंगे। ताकि यह हमारी आवाज को सदन में मजबूती से रख सकें। बैठक में डेढ़ सौ से अधिक स्नातक वोटर उपस्थित हुए। यह बैठक सिर्फ दलित महादलित एवं अति पिछड़ा समाज के वोटरों ने आयोजित की थी।

TAGGED:दिलीप कुमारनालंदास्नातक अधिकार मंच
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर और ट्रैफिक चालान निपटारा 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर
अगली ख़बर बिहार में बाढ़ से जलमग्न इलाका और नदी के किनारे बसा शहर बिहार की बाढ़ : पानी उतर जाएगा, सवाल नहीं

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026 सभी राशियां

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा धन और सफलता का साथ

CTET 2026 करेक्शन विंडो में फॉर्म सुधार

CTET 2026: फिर खुली करेक्शन विंडो, 10 सितंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका; ऐसे करें आवेदन एडिट

घर पर अलसी का जेल बनाने की रेसिपी

चेहरे से बालों तक काम आएगा अलसी का जेल, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल जेल; खर्च भी होगा कम

फरक्का जलसंधि पर बिहार की मांग

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण

पितृपक्ष मेला 2026 में गया आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रानी कमलापति और जबलपुर से इनका परिचालन होगा।

पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?