Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के घर पर फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाईं गोलियां
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के घर पर फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाईं गोलियां

प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के घर पर फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाईं गोलियां

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 9, 2026 8:11 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
वैशाली में प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के घर फायरिंग
वैशाली में प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के घर फायरिंग
साझा करें

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, घटनास्थल से दो खोखे बरामद; FSL टीम ने शुरू की जांच, पूछताछ के लिए एक व्यक्ति हिरासत में

संवाद सूत्र, लालगंज: वैशाली के करताहां थाना क्षेत्र के भटौली भगवान पंचायत में बुधवार की दोपहर प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को लेकर एक युवक के घर पर गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की और इसके बाद पातेपुर की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में घर के लोग बाल-बाल बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय, सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल और करताहां थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

FSL की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़े

सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान
दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान
मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, करताहां थाना क्षेत्र के पातेपुर गांव निवासी बच्चा बाबू सहनी की विवाहिता बेटी संजना कुमारी का भटौली भगवान गांव निवासी महेश प्रसाद साह के पुत्र आदित्य कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि दोनों घर से फरार हो गए थे। इस मामले में लड़की के पिता बच्चा बाबू सहनी ने करताहां थाना में कांड संख्या 98/26 दर्ज कराया था।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया और हाजीपुर न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान के लिए भेजा। न्यायालय में लड़की ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ जाने दिया।

इसके बाद लड़की पक्ष के परिजनों की ओर से लड़के के परिवार पर लड़की को वापस सौंपने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। लड़के के पिता महेश प्रसाद साह ने बताया कि उन्हें कथित तौर पर डराने-धमकाने के साथ लड़की को वापस करने का दबाव दिया जा रहा था। उन्होंने इस संबंध में करताहां थाना में पूर्व में दो बार आवेदन देकर पुलिस को जानकारी देने की बात कही है।

श्राद्ध कार्यक्रम की तैयारी के बीच हुई फायरिंग

महेश कुमार साह के अनुसार, उनके घर में 11 सितंबर को श्राद्ध कार्यक्रम होना है और इसकी तैयारी चल रही थी। बुधवार दोपहर वे लालगंज बाजार से श्राद्ध का सामान लेकर घर पहुंचे थे। घर में परिवार के दो-तीन सदस्य मौजूद थे। इसी दौरान एक टोटो चालक और एक मजदूर सामान घर के अंदर रख रहे थे।

बताया गया कि इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश घर के पास पहुंचे और पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलाने के बाद दोनों पातेपुर की ओर फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में भी पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद खोखों को जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय ने बताया कि भटौली भगवान गांव में महेश कुमार साह के घर पर बाइक सवार दो लोगों ने गोलीबारी की है। प्रारंभिक जांच में घटना का संबंध पातेपुर गांव निवासी बच्चा बाबू सहनी की बेटी के प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है।

इस संबंध में पूर्व में करताहां थाना में 98/26 प्राथमिकी दर्ज हुई थी। फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:करताहां थानागोलीबारीलालगंजवैशाली
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिहारशरीफ में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अगली ख़बर नालंदा में साइबर ठगी के लिए सिम जारी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर ठगी में इस्तेमाल सिम जारी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

PMCH में ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की सांस की नली से सीटी निकाली गई

सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान

दानापुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज और पूर्णिया के युवा

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?