Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: सारण में बेमौसम बारिश और तेज हवा से धान की फसल बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - सारण - सारण में बेमौसम बारिश और तेज हवा से धान की फसल बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता

सारण में बेमौसम बारिश और तेज हवा से धान की फसल बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 30, 2026 8:04 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 33 मिनट पहले
सारण में धान की फसल बारिश से बिछी, किसानों की चिंता
सारण में धान की फसल बारिश से बिछी, किसानों की चिंता
साझा करें

सारण में बेमौसम वर्षा और तेज हवा ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बाढ़ की मार से उबरने की कोशिश कर रहे किसानों के सामने अब खेतों में तैयार धान की फसल को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। चक्रवाती तूफान अर्णव के प्रभाव और लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में खड़ी धान की फसल खेतों में गिरकर बिछ गई है। कुछ स्थानों पर कटाई के बाद खेत या खुले स्थान में रखी फसल में भी पानी भर गया है। किसानों को आशंका है कि मौसम में जल्द सुधार नहीं हुआ तो दानों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।

100 से 125 मिलीमीटर बारिश का अनुमान

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच सारण में 100 से 125 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसका असर केवल खरीफ की तैयार फसल तक सीमित नहीं रहने वाला है। लगातार नमी के कारण खरीफ की कटाई का काम प्रभावित हो सकता है और खेतों में जरूरत से अधिक पानी रहने पर रबी फसलों की बुआई भी पीछे खिसक सकती है।

जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार तेज हवा और बारिश से खेत में खड़ी धान की फसल गिरने की स्थिति में अनाज की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। हाल में बोई गई दलहन और तिलहन फसलों के बीजों के लिए भी अत्यधिक नमी परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में किसानों को मौसम को देखते हुए खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

इसुआपुर में डेढ़ बीघा धान खेत में गिरा

इसुआपुर प्रखंड में मौसम का असर तैयार धान की फसल पर साफ दिखाई दे रहा है। बजरहियां गांव के किसान विजय राय ने बताया कि उनकी डेढ़ बीघा में लगी धान की फसल तेज हवा और वर्षा के कारण गिर गई। इतना ही नहीं, काटकर रखी गई धान की पथारी में भी पानी भर गया है। किसान को चिंता है कि यदि बारिश और नमी का सिलसिला जारी रहा तो खेत में गिरे धान के दाने अंकुरित होने की स्थिति में पहुंच सकते हैं।

Dinman Times ads 728-90

अमनौर में 30 से 40 हेक्टेयर फसल प्रभावित

अमनौर प्रखंड में भी तेज हवा और वर्षा से करीब 30 से 40 हेक्टेयर में लगी धान की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है। ढोलाही कैथल के किसान दिलीप सिंह समेत गुड्डू सिंह, अशोक सिंह, बीटू कुमार और अन्य किसानों ने बताया कि इससे पहले बाढ़ के कारण मक्का और सब्जियों की खेती को नुकसान पहुंचा था। अब बची हुई धान की फसल पर भी मौसम की मार पड़ गई है।

ये भी पढ़े

सारण शिक्षक वेतन फर्जीवाड़ा: दो शिक्षिकाएं निलंबित, एक पर कार्रवाई की अनुशंसा
सारण में टोपोलैंड जमीन की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, विभाग ने रोक से किया इनकार
जमालपुर में रेलवे सिग्नल की तीन बैटरियां चोरी, आरपीएफ ने दो आरोपितों को पकड़ा
छपरा के मारुति मानस मंदिर में हनुमज्जयंती समारोह, हनुमान बाहुक की महिमा पर संतों का प्रवचन

दरियापुर समेत जिले के अन्य इलाकों में भी धान की फसल गिरने की सूचना से किसानों की चिंता बढ़ी है। किसानों के लिए समस्या इसलिए भी गंभीर है क्योंकि एक ओर उन्हें तैयार फसल को सुरक्षित करना है, वहीं दूसरी ओर आने वाले रबी मौसम की खेती के लिए खेत तैयार करने की चुनौती है।

कृषि विभाग ने जलनिकासी और फसल सुरक्षा पर दिया जोर

जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से खेतों में जमा अतिरिक्त पानी निकालने के लिए नालियों की व्यवस्था करने की सलाह दी है। जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली है, उन्हें फसल को खुले में छोड़ने के बजाय सूखे और सुरक्षित स्थान पर रखकर ढकने को कहा गया है। इससे बारिश के पानी से कटी हुई फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

कृषि विभाग ने पशुपालकों को भी सतर्क रहने और मवेशियों को बारिश से बचाकर सूखे स्थान पर रखने की सलाह दी है। लगातार मौसम की मार झेल रहे किसानों के सामने फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता खेत में बची फसल को सुरक्षित करना है। इसके बाद ही रबी की बुआई की तैयारी सुचारू रूप से आगे बढ़ सकेगी।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Bihar NewsSaran News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जमालपुर में रेलवे सिग्नल बैटरी चोरी, दो गिरफ्तार जमालपुर में रेलवे सिग्नल की तीन बैटरियां चोरी, आरपीएफ ने दो आरोपितों को पकड़ा
अगली ख़बर सारण टोपोलैंड जमीन की रजिस्ट्री का रास्ता साफ सारण में टोपोलैंड जमीन की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, विभाग ने रोक से किया इनकार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

सारण शिक्षक वेतन फर्जीवाड़ा: दो शिक्षिकाओं पर कार्रवाई

सारण शिक्षक वेतन फर्जीवाड़ा: दो शिक्षिकाएं निलंबित, एक पर कार्रवाई की अनुशंसा

सारण टोपोलैंड जमीन की रजिस्ट्री का रास्ता साफ

सारण में टोपोलैंड जमीन की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, विभाग ने रोक से किया इनकार

सारण में धान की फसल बारिश से बिछी, किसानों की चिंता

सारण में बेमौसम बारिश और तेज हवा से धान की फसल बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता

जमालपुर में रेलवे सिग्नल बैटरी चोरी, दो गिरफ्तार

जमालपुर में रेलवे सिग्नल की तीन बैटरियां चोरी, आरपीएफ ने दो आरोपितों को पकड़ा

छपरा में हनुमज्जयंती समारोह, हनुमान बाहुक पर प्रवचन

छपरा के मारुति मानस मंदिर में हनुमज्जयंती समारोह, हनुमान बाहुक की महिमा पर संतों का प्रवचन

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?