Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 9, 2026 8:00 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 दिन पहले
बिहारशरीफ में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
बिहारशरीफ में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
साझा करें

कार्यशाला में शिक्षा, जागरूकता और डिजिटल साक्षरता के महत्व पर हुई चर्चा

बिहारशरीफ। स्थानीय ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने साक्षरता एवं शिक्षा के महत्व से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। यह केवल पढ़ने-लिखने की क्षमता तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति में ज्ञान, जागरूकता, आत्मविश्वास तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करती है।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि शिक्षा और ज्ञान से व्यक्ति में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। आज के डिजिटल युग में डिजिटल साक्षरता भी समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बच्चों में व्यवहारिक गुण, सामाजिक सरोकार, पारिवारिक दायित्व तथा पर्यावरण के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का विकास होना ही सही शिक्षा की पहचान है।

मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रंजय सिंह की देखरेख में बच्चों ने बखूबी किया। विद्यालय के विभिन्न वर्गों के बच्चों ने शिक्षा पर आधारित नृत्य-नाटिका, कविता, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

ये भी पढ़े

सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान
दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान
मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्प लता विद्यार्थी ने भावनात्मक संदेश देते हुए कहा कि साक्षरता का अर्थ केवल अक्षर ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को आत्मज्ञान, आत्मविश्वास, जागरूकता और बेहतर भविष्य के अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि “हर व्यक्ति साक्षर, हर बच्चा शिक्षित और हर नागरिक सक्षम बने—यही सही शिक्षा का मार्ग है।”

कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षक रंजय सिंह, पवन कुमार, विजय कुमार, किशोर कुमार पांडेय, राजकुमार सिंह, सतीश कुमार पांडेय, नाजिम रजा, अमित सिंह, राज भूषण पांडेय, मिथिलेश सर, राज किशोर सिंह, आनंद कुमार, नाजिया खान, द्राक्षण मैडम, चंपा मैडम, मिलन मैडम, सीमा मैडम, सोनम मिस, आरसी मिस, संध्या मिस, सिमरन मिस, हिना खान, सृष्टि मिस, चांदनी मिस एवं दीपू मिस सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

TAGGED:अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवसबिहारशरीफसाक्षरता दिवस
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर अररिया में वज्रपात से तीन लोगों की मौत अररिया में वज्रपात का कहर: तरोना भोजपुरी पंचायत में तीन लोगों की मौत, खेत से पशु लाने के दौरान गिरी बिजली
अगली ख़बर वैशाली में प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के घर फायरिंग प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के घर पर फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाईं गोलियां

ये भी पढ़ें

PMCH में ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की सांस की नली से सीटी निकाली गई

सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान

दानापुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज और पूर्णिया के युवा

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?