Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: पोठिया बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - पोठिया बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर

पोठिया बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 22, 2026 4:38 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 सप्ताह पहले
पोठिया बाजार में चाकूबाजी के बाद पुलिस जांच करती हुई
साझा करें

संवाद सूत्र, पोठिया (कटिहार) : पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया बाजार स्थित फौजी चौक के समीप शनिवार को दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में चाकू लगने से 20 वर्षीय युवक गणेश रविदास की मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई त्रिलोक रविदास गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

दोनों पोठिया मंडल चौक स्थित रविदास टोला वार्ड संख्या 14 के निवासी बताए जाते हैं। घटना के बाद मृतक की मां और घायल भाई के अलग-अलग बयान सामने आने से मामले की गुत्थी उलझ गई है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि शनिवार को फौजी चौक के समीप किसी बात को लेकर गणेश रविदास और सौरव कुमार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद चाकूबाजी में तब्दील हो गया। आरोप है कि सौरव कुमार ने गणेश पर चाकू से कई वार कर दिए।

पोठिया बाजार में चाकूबाजी के बाद पुलिस जांच करती हुई

बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई त्रिलोकी रविदास को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने गणेश रविदास को मृत घोषित कर दिया। वहीं त्रिलोक रविदास का इलाज चल रहा है।

मां ने स्मैक बेचने से मना करने पर हत्या का लगाया आरोप

मृतक की मां सुखो देवी ने आरोप लगाया कि पोठिया निवासी सौरव कुमार स्मैक बेचने का धंधा करता है और वह लगातार उसके पुत्र गणेश रविदास पर स्मैक बेचने का दबाव बना रहा था। गणेश ने स्मैक बेचने से साफ मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपित ने उसके पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

पुत्र को बचाने पहुंचे बड़े बेटे त्रिलोकी रविदास को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। मां के अनुसार घटना के बाद दोनों पुत्रों को फलका अस्पताल ले जाया गया, जहां गणेश की मौत हो गई।

घायल भाई ने खेत में पटवन को लेकर विवाद की बताई वजह

वहीं घायल त्रिलोक रविदास ने पुलिस को दिए बयान में घटना की वजह कुछ और बताई है। उसके अनुसार शनिवार सुबह करीब नो बजे सौरव कुमार यादव अपने खेत में कद्दू की फसल में पटवन करने के लिए कह रहा था। इसी दौरान गणेश ने काम पर जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

पोठिया बाजार में चाकूबाजी के बाद पुलिस जांच करती हुई

विवाद बढ़ने पर सौरव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। भाई को बचाने के लिए गणेश बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपित ने उसे भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

स्मैक के लेन-देन की भी चर्चा

इधर घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच स्मैक के लेन-देन को लेकर विवाद होने की चर्चा भी है। मृतक की मां के आरोप और घायल भाई के बयान में अंतर होने के कारण घटना के वास्तविक कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपित युवक को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आरोपित युवक को घटना में पप्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।

TAGGED:Bihar Newsकटिहार क्राइमबिहार क्राइम न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुंगेर के पूरबसराय में बंद घर में चोरी के बाद लगा दूसरा ता बंद घर को बनाया निशाना, चोरी के बाद चोरों ने जड़ा अपना ताला
अगली ख़बर पटना में बढ़ते गंगा जलस्तर के बीच सड़क तक पहुंचा बाढ़ का पानी पटना में गंगा का पानी सड़क तक पहुंचा, मुंगेर में चंडिका स्थान डूबा; 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: मेष से कन्या तक जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से कन्या तक का भविष्यफल

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?