Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: पटना में गंगा का तांडव: गांधीघाट पर टूटा 2016 का रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई के पार पहुंची नदी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पटना में गंगा का तांडव: गांधीघाट पर टूटा 2016 का रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई के पार पहुंची नदी

पटना में गंगा का तांडव: गांधीघाट पर टूटा 2016 का रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई के पार पहुंची नदी

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 6, 2026 12:44 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 3 घंटे पहले
पटना के गांधीघाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर
पटना के गांधीघाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर
साझा करें

खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही गंगा, CWC ने जारी किया 50.62 मीटर पहुंचने का अलर्ट

पटना। राजधानी में गंगा नदी के रौद्र रूप ने वर्ष 2016 का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एनआईटी स्थित गांधीघाट पर शनिवार सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 50.53 मीटर दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे उच्चतम जलस्तर (HFL) है। नदी का जलस्तर 2016 के पिछले रिकॉर्ड (50.52 मीटर) को 1 सेंटीमीटर पार कर चुका है।

गंगा इस समय खतरे के निशान (48.60 मीटर) से लगभग दो मीटर ऊपर बह रही है, जिससे पटना के तटीय इलाकों और दियारा क्षेत्र में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

तीन दिनों में गांधीघाट पर जलस्तर की स्थिति:

03 सितंबर: सुबह 6:00 बजे – 50.18 मीटर (वृद्धि) | शाम 6:00 बजे – 50.31 मीटर (वृद्धि)

04 सितंबर: सुबह 6:00 बजे – 50.36 मीटर (वृद्धि) | शाम 6:00 बजे – 50.38 मीटर (स्थिर)

05 सितंबर: सुबह 6:00 बजे – 50.43 मीटर (वृद्धि) | सुबह 9:00 बजे – 50.51 मीटर (वृद्धि) | सुबह 10:00 बजे – 50.53 मीटर (सर्वोच्च स्तर पार)

ये भी पढ़े

गंगा के उफान से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 110 की जगह अब 30 KM की स्पीड
बाढ़ के पानी में नहाना पड़ा भारी, 12 वर्षीय किशोर आहर में डूबा; तलाश जारी
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, रानीगंज में अधेड़ को सरेआम मारी गोली
नितिन नवीन ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी स्मृतियां आज भी जीवंत

गांधीघाट पर जलस्तर के प्रमुख आंकड़े:

वार्निंग लेवल: 47.60 मीटर
डेंजर लेवल (खतरे का निशान): 48.60 मीटर
पुराना उच्चतम जलस्तर (HFL – 2016): 50.52 मीटर
वर्तमान स्थिति: HFL से 1 सेमी ऊपर

रविवार सुबह 50.62 मीटर पहुंचेगा जलस्तर: CWC

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार गंगा का जलस्तर अभी थमने वाला नहीं है। आयोग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार (06 सितंबर) सुबह 8:00 बजे तक गांधीघाट पर जलस्तर बढ़कर 50.62 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। जलस्तर में लगातार हो रही इस तेज बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और तटीय इलाकों में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

TAGGED:CWC अलर्टगंगा जलस्तरगंगा बाढ़गांधीघाटपटनापटना बाढ़
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण धीमी गति से चलती ट्रेन गंगा के उफान से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 110 की जगह अब 30 KM की स्पीड

ये भी पढ़ें

पटना के गांधीघाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर

पटना में गंगा का तांडव: गांधीघाट पर टूटा 2016 का रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई के पार पहुंची नदी

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण धीमी गति से चलती ट्रेन

गंगा के उफान से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 110 की जगह अब 30 KM की स्पीड

अरवल के करपी में बाढ़ के पानी में किशोर के डूबने की घटना

बाढ़ के पानी में नहाना पड़ा भारी, 12 वर्षीय किशोर आहर में डूबा; तलाश जारी

अररिया के रानीगंज में गोलीकांड की घटना

बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, रानीगंज में अधेड़ को सरेआम मारी गोली

नितिन नवीन ने पटना में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया

नितिन नवीन ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी स्मृतियां आज भी जीवंत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?