Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नितिन नवीन ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी स्मृतियां आज भी जीवंत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नितिन नवीन ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी स्मृतियां आज भी जीवंत

नितिन नवीन ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी स्मृतियां आज भी जीवंत

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 5, 2026 7:55 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 घंटा पहले
नितिन नवीन ने पटना में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया
नितिन नवीन ने पटना में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया
साझा करें

शिक्षक दिवस पर ज्ञान निकेतन में विशेष समारोह, आचार्य किशोर कुणाल के सामाजिक, प्रशासनिक, धार्मिक और शैक्षणिक योगदान को किया गया याद

पटना। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना के गोला रोड स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान आचार्य किशोर कुणाल के सामाजिक, प्रशासनिक, धार्मिक और शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मंत्री अशोक चौधरी, रामकृपाल यादव, विधायक राणा रणधीर सिंह, श्रीमती अनिता कुणाल, एमएलसी अजय सिंह और विजय सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आचार्य किशोर कुणाल की पत्नी, उनके पुत्र सायण कुणाल, ज्ञान निकेतन के प्राचार्य शैलेन्द्र मोहन झा और पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एलएन राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आचार्य किशोर कुणाल की स्मृतियों को नितिन नवीन ने किया याद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आचार्य किशोर कुणाल के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके मन में ज्ञान निकेतन और आचार्य किशोर कुणाल से जुड़ी अनेक स्मृतियां आज भी जीवंत हैं।

नितिन नवीन ने ज्ञान निकेतन की शुरुआत से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि जब आचार्य किशोर कुणाल ने ज्ञान निकेतन की परिकल्पना की थी, उस समय नेतरहाट के तत्कालीन वाइस-प्रिंसिपल जेएन धर ज्ञान निकेतन के प्रथम प्राचार्य बने थे। उन्होंने बताया कि जब ज्ञान निकेतन की शुरुआत कंकड़बाग से हुई थी, तब वह स्वयं भी विद्यालय के प्रथम बैच के विद्यार्थियों में शामिल थे।

सेवा और समर्पण का उदाहरण था आचार्य किशोर कुणाल का जीवन

नितिन नवीन ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल का जीवन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने शिक्षा, प्रशासन, धर्म और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपने कार्यों के जरिए समाज पर अमिट छाप छोड़ी।

ये भी पढ़े

गंगा के उफान से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 110 की जगह अब 30 KM की स्पीड
बाढ़ के पानी में नहाना पड़ा भारी, 12 वर्षीय किशोर आहर में डूबा; तलाश जारी
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, रानीगंज में अधेड़ को सरेआम मारी गोली
पटना यूनिवर्सिटी गेट पर फेंका गया बम, डबल डेकर पुल से वारदात के बाद मची अफरातफरी

उन्होंने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। ज्ञान निकेतन परिसर में उनकी प्रतिमा की स्थापना उनके बहुआयामी योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

नितिन नवीन ने कहा कि यह प्रतिमा विद्यार्थियों और युवाओं को आचार्य किशोर कुणाल के आदर्शों, मूल्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करेगी।

प्रतिमा स्थापना को परिवार ने बताया गर्व की बात

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बड़े भाई तुल्य नितिन नवीन आज विद्यालय ज्ञान निकेतन पधारे और पूज्य पापा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए गर्व की बात है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में आचार्य किशोर कुणाल के योगदान को याद करते हुए ज्ञान निकेतन परिसर में उनकी स्मृति को स्थायी रूप से स्थापित करने का संदेश दिया गया।

TAGGED:आचार्य किशोर कुणालज्ञान निकेतननितिन नवीनपटनाशिक्षक दिवस
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटना यूनिवर्सिटी गेट के पास बम फेंके जाने की घटना पटना यूनिवर्सिटी गेट पर फेंका गया बम, डबल डेकर पुल से वारदात के बाद मची अफरातफरी
अगली ख़बर अररिया के रानीगंज में गोलीकांड की घटना बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, रानीगंज में अधेड़ को सरेआम मारी गोली

ये भी पढ़ें

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण धीमी गति से चलती ट्रेन

गंगा के उफान से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 110 की जगह अब 30 KM की स्पीड

अरवल के करपी में बाढ़ के पानी में किशोर के डूबने की घटना

बाढ़ के पानी में नहाना पड़ा भारी, 12 वर्षीय किशोर आहर में डूबा; तलाश जारी

अररिया के रानीगंज में गोलीकांड की घटना

बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, रानीगंज में अधेड़ को सरेआम मारी गोली

नितिन नवीन ने पटना में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया

नितिन नवीन ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी स्मृतियां आज भी जीवंत

पटना यूनिवर्सिटी गेट के पास बम फेंके जाने की घटना

पटना यूनिवर्सिटी गेट पर फेंका गया बम, डबल डेकर पुल से वारदात के बाद मची अफरातफरी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?