Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: Nalanda News: लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग, दो करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - Nalanda News: लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग, दो करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान

Nalanda News: लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग, दो करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 8, 2026 6:08 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 3 सप्ताह पहले
Nalanda Laser Cutting Warehouse Fire
Nalanda Laser Cutting Warehouse Fire
साझा करें

Nalanda News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 50-50 लाख रुपये की दो CNC लेजर कटिंग मशीनें जलकर खाक, पांच दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से स्टील लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। देवीसराय मोड़ के समीप स्थित गोदाम में आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर रखी करीब 50 लाख रुपये मूल्य की दो CNC लेजर कटिंग मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा गोदाम में रखा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया।

गोदाम संचालक के अनुसार, इस अगलगी में दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि का अभी आधिकारिक आकलन नहीं किया गया है।

धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने दी सूचना

घटना विनायक लेजर कटिंग के गोदाम में हुई। संचालक गौरी विश्वकर्मा के पुत्र सौबेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा और इसकी सूचना उन्हें दी।

Dinman Times ads 728-90

सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उस समय गोदाम के अंदर आग की तेज लपटें उठ रही थीं। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए अंदर जाना संभव नहीं था। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

ये भी पढ़े

पटना में मिठाई दुकानों पर छापेमारी: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त, माखन भोग का लाइसेंस निलंबित
मनियारा के जंगल में माओवादियों का हथियार ठिकाना उजागर, पांच हथियार बरामद
55 टन अवैध कोयला जब्त, सिरिस में हाईवा छोड़ फरार हुआ चालक
साहित्यकार शालिग्राम सिंह ‘अशांत’ का निधन, 24 कृतियों से छोड़ी अमिट छाप

पांच दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके में भी अफरातफरी मच गई। हालांकि, दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक आग फैलने से बच गई।

मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत काफी सामान जला

गोदाम में लेजर कटिंग से संबंधित मशीनों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कंप्यूटर CPU, UPS समेत अन्य सामान रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से दो CNC लेजर कटिंग मशीनों के साथ बड़ी मात्रा में अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

Dinman Times ads 728-90

संचालक की ओर से शुरुआती तौर पर दो करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही जा रही है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि कितनी है, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है।

पुलिस को आवेदन मिलने के बाद होगा नुकसान का आकलन

दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि अगलगी की घटना को लेकर संचालक की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद ही आग से हुए नुकसान का सटीक आकलन किया जा सकेगा।

फिलहाल आग लगने की प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के कारणों और नुकसान से जुड़ी विस्तृत जानकारी आवेदन और जांच के बाद सामने आएगी।

TAGGED:Bihar NewsBiharsharif NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Hapur 1.43 Crore Old Notes Recovery Hapur News: हापुड़ में 1.43 करोड़ के बंद नोटों का जखीरा, बाइक सवार गिरफ्तार; अब पूरे नेटवर्क की तलाश
अगली ख़बर Rohtas: संझौली में डालडा ब्रांड के नाम पर सरसों तेल मामले में बरामद सामग्री Rohtas News: डालडा के नाम पर सरसों तेल तैयार करने का आरोप, छापेमारी में 95 बोतल तेल बरामद; रहस्यमयी किरायेदार की तलाश
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

अंजान

28 अक्टूबर 1930: गीतकार अंजान का जन्म, जिनके गीतों में बसता था बनारस

बिल गेट्स

28 अक्टूबर 1955: बिल गेट्स का जन्म और कंप्यूटर क्रांति में उनका योगदान

डॉ. जोनास साल्क

28 अक्टूबर 1914: डॉ. जोनास साल्क का जन्म और पोलियो वैक्सीन की ऐतिहासिक खोज

जहांगीर

28 अक्टूबर 1627: मुगल सम्राट जहांगीर का निधन और उनके शासन की विरासत

आज-का-राशिफल-18-अगस्त-2026-सभी-12-राशियां

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?