Nalanda News: गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान अनुग्रह नारायण पार्क में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खादी एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और स्वदेशी को जीवन का आधार बनाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं के उपयोग से कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने तथा स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।