Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: मायापुर में मिलेट्स की खेती और प्रोसेसिंग सीख रहे देशभर के किसान, 3 दिन में पहुंचे 233 किसान
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - मायापुर में मिलेट्स की खेती और प्रोसेसिंग सीख रहे देशभर के किसान, 3 दिन में पहुंचे 233 किसान

मायापुर में मिलेट्स की खेती और प्रोसेसिंग सीख रहे देशभर के किसान, 3 दिन में पहुंचे 233 किसान

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 19, 2026 11:57 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 18 घंटे पहले
मायापुर में मिलेट्स की खेती का प्रशिक्षण लेते किसान
मायापुर में मिलेट्स की खेती का प्रशिक्षण लेते किसान
साझा करें

गया के फतेहपुर स्थित बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन में किसानों को मोटे अनाज की खेती, बीज उत्पादन और प्रसंस्करण की तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। 16 से 18 सितंबर के बीच पांच राज्यों से 233 किसान और 17 अधिकारी केंद्र पहुंचे।

गया: बिहार के गया जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित मायापुर के बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे किसानों को मिलेट्स की आधुनिक खेती और प्रसंस्करण की तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है। तीन दिनों के दौरान 233 किसानों और 17 अधिकारियों ने केंद्र का भ्रमण कर प्रशिक्षण लिया।

तीन दिनों में अलग-अलग राज्यों से पहुंचे किसान

16 से 18 सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण एवं फील्ड एक्सपोजर कार्यक्रम में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों से किसान पहुंचे।

16 सितंबर को स्वयं शिक्षण प्रयोग, पुणे, महाराष्ट्र से 40 किसान और तीन अधिकारी, जबकि जनसेवाश्रम चक्रनाग्राम, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश से 100 किसान और चार अधिकारी केंद्र पहुंचे।

इसके बाद 17 सितंबर को कृषि विभाग के एटीएमए, गोरखपुर से 64 किसान और तीन अधिकारी प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। वहीं 18 सितंबर को एटीएमए, सारण से 19 किसान और पांच अधिकारी तथा नालंदा से 50 किसान और दो अधिकारी केंद्र पहुंचे।

ये भी पढ़े

काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री
डीएम ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, कहा- शिक्षा और कौशल से बनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर
बखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो घरों से तीन देसी कट्टा व 10 कारतूस बरामद
पोआरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आठ लोग घायल

इस दौरान किसानों ने मिलेट्स की खेती से जुड़ी विभिन्न तकनीकों को नजदीक से समझा और विशेषज्ञों से खेती से संबंधित जानकारी हासिल की।

सात तरह के मिलेट्स की खेती की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मिलेट्स की उत्पादन तकनीक, मिलेट आधारित फसल प्रणाली और बीज उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सैद्धांतिक जानकारी के बाद किसानों को केंद्र के खेतों में ले जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। यहां किसानों ने बाजरा, रागी, सांवा, कोदो, कंगनी, चेना और कुटकी सहित सात प्रकार के मिलेट्स की खेती को करीब से देखा।

खेतों में किसानों को फसल की स्थिति, उत्पादन पद्धति और खेती में अपनाई जाने वाली तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

खेती के साथ प्रसंस्करण की तकनीक भी समझी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को केवल मिलेट्स के उत्पादन तक सीमित जानकारी नहीं दी गई, बल्कि प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया।

इक्रीसैट के वैज्ञानिकों ने किसानों को मिलेट्स की खेती के साथ-साथ उसके प्रसंस्करण की प्रक्रिया की जानकारी दी। किसानों ने खेत स्तर पर उत्पादन तकनीक और मूल्यवर्धन से जुड़ी गतिविधियों को देखा तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को समझा।

किसानों को अपने क्षेत्र में मिलेट्स बढ़ाने में मिलेगी मदद

मायापुर स्थित केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण और फील्ड एक्सपोजर का उद्देश्य किसानों को मिलेट्स की खेती से लेकर बीज उत्पादन और प्रसंस्करण तक की पूरी प्रक्रिया से परिचित कराना है।

विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेने और खेतों में विभिन्न मिलेट फसलों को देखने के बाद किसानों को अपने-अपने क्षेत्रों में इन फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यावहारिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

TAGGED:Fatehpur GayaGaya NewsMilletsMillets Farming
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Tata Sons Listing SP Group RBI Tata Trusts 2026 Tata Sons Listing का मुद्दा फिर गरमाया, SP Group Public Listing के समर्थन में; RBI के फैसले के बाद बढ़ी हलचल
अगली ख़बर मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रसाद खाने के बाद छात्र बीमार मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रसाद खाने के बाद 35 छात्र बीमार, 11 और अस्पताल पहुंचे

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 20 सितंबर 2026 मेष से मीन तक दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 20 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए दिन रहेगा खास, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

BJP Green Transformation में भारत की सोलर एनर्जी, जंगल और वाइल्डलाइफ की तस्वीर

12 साल में भारत की ‘ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन’: BJP ने सोलर से जंगल और वाइल्डलाइफ तक गिनाईं उपलब्धियां

पीके महानंदिया की भारत से स्वीडन तक साइकिल यात्रा और प्रेम कहानी

प्रेमिका के लिए 8 देशों की सरहदें पार कर गया कलाकार, साइकिल पर सवार होकर तय किया हजारों मील का सफर

PLFS 2025 में 250 जिलों के युवाओं की NEET स्थिति

न नौकरी, न पढ़ाई, न ट्रेनिंग: देश के कई जिलों में युवा NEET कैटेगरी में

बिहारशरीफ में काजल राघवानी की कार पर पथराव

काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?