Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: पोआरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आठ लोग घायल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पोआरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आठ लोग घायल

पोआरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आठ लोग घायल

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 19, 2026 7:26 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 4 घंटे पहले
नालंदा के पोआरी गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट
नालंदा के पोआरी गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट
साझा करें

Nalanda News । नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव में शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया।

हादसे में दो बच्चों और एक महिला समेत कुल आठ लोग जख्मी हो गए। विस्फोट के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को आनन-फानन में कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।

स्थानीय ग्रामीण सह वार्ड सदस्य रोशन कुमार ने बताया कि पोआरी गांव निवासी मनोहर सिंह के घर में शनिवार दोपहर 14 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर पर दूध गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई।

आग लगने के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से मनोहर सिंह की पत्नी रीना देवी, पप्पू सिंह सहित मौके पर मौजूद कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़े

न नौकरी, न पढ़ाई, न ट्रेनिंग: देश के कई जिलों में युवा NEET कैटेगरी में
काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री
डीएम ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, कहा- शिक्षा और कौशल से बनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर
बखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो घरों से तीन देसी कट्टा व 10 कारतूस बरामद

घटना की सूचना हरनौत थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया। आग से रसोई में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर किया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस गैस सिलेंडर में आग लगने और उसके बाद ब्लास्ट होने के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

TAGGED:Gas Cylinder BlastHarnaut NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर अजीत डोभाल ने IIT रुड़की में सुनाया चीन हिरासत और सिक्किम मिशन का किस्सा जब चीन की हिरासत में पहुंच गई थी डोभाल की टीम, लगा करियर खत्म हो गया; शेरपा की एक बात ने बदल दी सोच
अगली ख़बर बखरी में पुलिस कार्रवाई के दौरान देसी कट्टा और कारतूस बरामद बखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो घरों से तीन देसी कट्टा व 10 कारतूस बरामद

ये भी पढ़ें

PLFS 2025 में 250 जिलों के युवाओं की NEET स्थिति

न नौकरी, न पढ़ाई, न ट्रेनिंग: देश के कई जिलों में युवा NEET कैटेगरी में

बिहारशरीफ में काजल राघवानी की कार पर पथराव

काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री

नालंदा डीएम उदिता सिंह छात्राओं से संवाद करती हुईं

डीएम ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, कहा- शिक्षा और कौशल से बनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

बखरी में पुलिस कार्रवाई के दौरान देसी कट्टा और कारतूस बरामद

बखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो घरों से तीन देसी कट्टा व 10 कारतूस बरामद

नालंदा के पोआरी गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

पोआरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आठ लोग घायल

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?