Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 11, 2026 8:13 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 घंटा पहले
खैरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण
खैरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण
साझा करें

2.30 करोड़ की लागत से बने खैरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण, दरारों और उखड़े प्लास्टर की जांच के निर्देश

खैरा: करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार खैरा पंचायत सरकार भवन की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद शुक्रवार को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने भवन का निरीक्षण किया। दोपहर बाद पहुंचे मंत्री ने भवन के हॉल, विभिन्न कक्षों, लाइब्रेरी, छत समेत अन्य हिस्सों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण से जुड़ी कई खामियां सामने आने पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुधार कराने का निर्देश दिया।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता। भवन में छोटी या बड़ी कोई भी दरार गंभीर विषय है। निरीक्षण के दौरान भवन के कई हिस्सों में पहले कराई गई मरम्मत के निशान भी दिखाई दिए।

प्लास्टर उखड़ने पर मंत्री ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छत की ढलाई के बाद प्लास्टर ठीक ढंग से नहीं किए जाने और कई स्थानों पर प्लास्टर उखड़ने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधार कराने का निर्देश दिया।

लाइब्रेरी कक्ष में लगे बिजली के बोर्ड को भी असुरक्षित बताते हुए उसे तत्काल दुरुस्त कराने को कहा गया। मंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से किया गया है, लेकिन इसके लिए निर्धारित तकनीकी प्रावधानों का सही तरीके से पालन होना भी जरूरी है।

ये भी पढ़े

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान
मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला
औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

हैंडओवर से पहले पूरे बिहार में होगी गुणवत्ता जांच

मंत्री ने कहा कि अब पूरे बिहार में तैयार पंचायत सरकार भवनों को हैंडओवर करने से पहले उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा की पूरी जांच कराई जाएगी। जांच में संतुष्ट होने के बाद ही भवनों का हस्तांतरण किया जाएगा।

इस निर्देश के बाद पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता की उम्मीद है।

रंग-रोगन के बाद हुआ निरीक्षण

गौरतलब है कि खैरा पंचायत सरकार भवन का निर्माण करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। लगभग एक सप्ताह पूर्व भवन के हस्तांतरण के दौरान दीवारों में कई जगह दरार, उखड़ा प्लास्टर और टूट-फूट की शिकायत सामने आई थी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत ने भी इस मामले को उठाया था।

मंत्री के निरीक्षण से पहले भवन के कई हिस्सों में रंग-रोगन और मरम्मत कराई गई। इसके बाद मंत्री ने मौके पर पहुंचकर भवन की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पौधारोपण भी किया तथा खैरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 का निरीक्षण किया। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

TAGGED:खैराजमुईपंचायत सरकार भवनपंचायती राज विभाग
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान
अगली ख़बर इरिमी-बीसीई करार के तहत रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

ये भी पढ़ें

दानापुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज और पूर्णिया के युवा

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

इरिमी-बीसीई करार के तहत रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?