Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 11, 2026 8:35 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 46 मिनट पहले
औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश
औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश
साझा करें

Aurangabad News : कुटुंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हथियार के बल पर CSP संचालक से डेढ़ लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया। अंबा-नवबीनगर मुख्य मार्ग पर तमसी मोड़ के पास बदमाशों ने सीएसपी संचालक को रोककर नकदी से भरा बैग छीन लिया और बाइक से फरार होने लगे।

घटना के बाद संचालक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण सक्रिय हो गए और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने चकुआ गांव के पास घेराबंदी कर दो आरोपितों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। सूचना मिलने के बाद कुटुंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों की पिटाई भी की थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, लूटा गया लैपटाप और चोरी की बाइक बरामद की है। इसके अलावा लूट की रकम में से करीब 62 हजार रुपये भी पुलिस को मिले हैं।

तीन बदमाशों ने रास्ते में रोककर की लूट

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान माली थाना क्षेत्र के पिपरा खंभा गांव निवासी गोलू गिरी और ओबरा थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है। इस घटना में शामिल तीसरा आरोपित एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के घुजा गांव निवासी कुणाल चंद्रवंशी उर्फ महादेव चंद्रवंशी बताया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़े

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान
मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला
इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

सीएसपी संचालक अनोखी कुमार वर्मा ग्राम पंचायत के कासिमपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके भाई जगन देव कुमार के मुताबिक, अनोखी शुक्रवार को घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर तमसी गांव स्थित अपने ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे।

तमसी मोड़ से नहर की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब 100 मीटर आगे बढ़ने के बाद पहले से घात लगाए तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर डराया और उनके पास मौजूद नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद तीनों बाइक से भागने लगे।

शोर सुनकर ग्रामीणों ने शुरू किया पीछा

लूट के बाद सीएसपी संचालक ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कई ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। चकुआ गांव के पास ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया और दो आरोपितों को पकड़ लिया।

हालांकि, मौका देखकर तीसरा बदमाश वहां से भाग निकला। पुलिस अब फरार आरोपित की तलाश के साथ लूट की बची हुई रकम की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

चोरी की बाइक से पहुंचे थे बदमाश

कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान बरामद बाइक के चोरी की होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, यह बाइक ओबरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इससे पहले भी इनके द्वारा किसी वारदात को अंजाम दिया गया है या नहीं।

TAGGED:CSP संचालकऔरंगाबादकुटुंबाक्राइम न्यूजबिहार क्राइमलूट
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर इरिमी-बीसीई करार के तहत रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग
अगली ख़बर AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

ये भी पढ़ें

दानापुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज और पूर्णिया के युवा

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

इरिमी-बीसीई करार के तहत रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?