Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: मारपीट में घायल मुन्ना यादव की पटना में मौत, शव पहुंचते ही सड़क जाम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - मारपीट में घायल मुन्ना यादव की पटना में मौत, शव पहुंचते ही सड़क जाम

मारपीट में घायल मुन्ना यादव की पटना में मौत, शव पहुंचते ही सड़क जाम

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 25, 2026 8:16 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 दिन पहले
जमुई में मारपीट के बाद युवक की मौत और सड़क जाम
साझा करें

जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला में मारपीट में घायल हुए मुन्ना यादव की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, 8 सितंबर की शाम खेत की आर काटकर जमा पानी निकाले जाने का विरोध करने पर मुन्ना यादव के साथ मारपीट की गई थी। घटना के करीब 17 दिन बाद गुरुवार रात पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पटना से बिहारी मोहल्ला स्थित घर पहुंचा। शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ कचहरी चौक पर सड़क जाम कर दिया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग

सड़क जाम के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे लोग मारपीट के आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस की ओर से सड़क जाम हटाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। खबर लिखे जाने तक करीब एक घंटे से कचहरी चौक पर जाम की स्थिति बनी हुई थी।

खेत की आर काटकर पानी निकालने को लेकर हुआ था विवाद

मृतक के परिजनों ने गांव के ही संतोष सिंह उर्फ ढेला सिंह उर्फ टिंकू सिंह और उनके पुत्र आर्यन कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, मुन्ना यादव के खेत का पानी कई बार काटकर निकाला गया था। 8 सितंबर की शाम भी खेत की आर काटकर जमा पानी बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़े

पोहे रोड में 17 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार काट ले गए चोर, विद्युत विभाग ने दर्ज कराया केस
देवघर व जमुई के ज्वेलर्स दुकानों से चोरी के 10 किलो से अधिक चांदी के आभूषण बरामद
कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड: जिस बहू को दुनिया कोसती रही, वो निकली निर्दोष; पति ने पिता की हत्या का रचा था मास्टरमाइंड प्लान
ढिबरा मोड़ पर ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 37 पुड़िया और नकदी बरामद

परिजनों का कहना है कि जब मुन्ना यादव ने खेत की आर काटे जाने के बारे में संतोष सिंह से पूछताछ की तो उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट में उनके पेट में गंभीर चोट लगी थी।

सदर अस्पताल के बाद पटना किया गया था रेफर

मारपीट के बाद मुन्ना यादव को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया, जिसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर आए थे।

हालांकि, बाद में उनके पेट में दोबारा सूजन की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें फिर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान गुरुवार रात उनकी मौत हो गई।

जमुई में मारपीट के बाद युवक की मौत और सड़क जाम

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

मुन्ना यादव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। शुक्रवार को शव घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल, मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। पुलिस सड़क जाम समाप्त कराने के साथ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

TAGGED:Jamui
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ठुकरा के मेरा प्यार-2 में दद्दू प्रसाद के किरदार में रवि साह दद्दूगीरी से दर्शकों के दिल तक पहुंचे पूर्णिया के रवि साह, ‘ठुकरा के मेरा प्यार-2’ ने अभिनेता के भीतर छिपे बड़े खिलाड़ी को दिया नया मंच
अगली ख़बर जमुई छेड़खानी प्रकरण पर मंत्री की चुप्पी जमुई छेड़खानी प्रकरण पर सवालों से बचती नजर आईं मंत्री रमा निषाद, आंगनबाड़ी कार्यक्रम को लेकर की बैठक

ये भी पढ़ें

इटाढ़ी बक्सर में आंधी बारिश के बाद बिजली तार पर गिरा पेड़ और मरम्मत करते बिजलीकर्मी

इटाढ़ी में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, दिनभर परेशान रहे उपभोक्ता

बांका के शंभुगंज की बदुआ नदी में दिखाई दिया आठ फीट लंबा मगरमच्छ

बदुआ नदी में दिखा आठ फीट लंबा मगरमच्छ, तस्वीर और वीडियो बनाने उमड़ी लोगों की भीड़

बिहारशरीफ में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

नालंदा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा को लेकर पुतला दहन

सिकंदरा के पोहे रोड में 17 बिजली पोल से 11 हजार वोल्ट का तार चोरी

पोहे रोड में 17 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार काट ले गए चोर, विद्युत विभाग ने दर्ज कराया केस

बाराहाट जेवर चोरी मामले में 10.1 किलो से अधिक चांदी और सोने के आभूषण बरामद

देवघर व जमुई के ज्वेलर्स दुकानों से चोरी के 10 किलो से अधिक चांदी के आभूषण बरामद

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?