अपराध

अपराध खबरें

मुंगेर में दिनदहाड़े छह किलो चांदी की लूट, पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स कर्मी को बनाया निशाना

मुंगेर के संग्रामपुर में दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर ओम ज्वेलर्स के कर्मी से करीब छह किलो चांदी के आभूषण लूट लिए गए। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना

छपरा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी जहांगीर आलम को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

जलालपुर में सिर कटी लाश के पास मिला अधजला नरमुंड, डीएनए जांच से खुलेगा राज

सारण के जलालपुर में सिर कटी लाश मिलने के चार दिन बाद उसी जगह अधजला नरमुंड और चप्पल बरामद हुई। स्वजन ने शव की पहचान ब्रह्मा सिंह के रूप में की है, लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की।

अस्थावां में ब्राउन शुगर के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार; 1.08 लाख रुपये नकद बरामद

अस्थावां थाना पुलिस ने गोबर बिगहा मोड़ के पास छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर और 1.08 लाख रुपये बरामद किए।

रहुई बाजार में डेयरी एवं किराना दुकान से 4.040 किलो गांजा बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

रहुई बाजार की डेयरी एवं किराना दुकान में छापेमारी कर 4.040 किलोग्राम गांजा समेत नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया। दो कथित कारोबारी गिरफ्तार किए गए।

मछली मारने के विवाद में महिला की मौत, पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बड़हिया के पाली गांव में हरुहर नदी में मछली मारने को लेकर विवाद के दौरान घायल 55 वर्षीय रामपति देवी की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से फरार दो कैदी गिरफ्तार, बेडशीट से बनाई रस्सी

मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से दो कैदी बेडशीट को रस्सी बनाकर फरार हो गए। पुलिस ने कुछ ही घंटे में दोनों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया।

कोचस ज्वेलरी लूट में पुलिस को सुराग, चप्पल-टोपी और मोबाइल लोकेशन से जांच तेज

कोचस की कंचन ज्वेलर्स लूट में पुलिस को चप्पल-टोपी और मोबाइल लोकेशन से सुराग मिले हैं। करीब तीन करोड़ के आभूषण लूटकर अपराधी बक्सर की ओर भागे थे।

अररिया में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, दुकान से उठाकर ले गए थे बदमाश

अररिया के घुरना थाना क्षेत्र में मो. इजराइल उर्फ धर्मा की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

55 टन अवैध कोयला जब्त, सिरिस में हाईवा छोड़ फरार हुआ चालक

बारुण के सिरिस के पास खनन विभाग और पुलिस ने 55 टन अवैध कोयला लदा हाईवा जब्त किया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले में चालक और मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरा में हेरोइन तस्करी के फैमिली सिंडिकेट का खुलासा, चार गिरफ्तार

आरा में हेरोइन तस्करी के कथित फैमिली सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बेगूसराय ज्वेलरी लूटकांड में दूसरा आरोपित गिरफ्तार, देवघर से राजवर्धन पकड़ा गया

बेगूसराय के फूलवरिया बाजार ज्वेलरी लूटकांड में लखीसराय के वलीपुर निवासी राजवर्धन कुमार सिंह को देवघर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घर से पिस्टल, कट्टा और 13 कारतूस बरामद किए हैं।

मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड में सात आरोपितों के खिलाफ 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

जमुई के मड़वा पहाड़ छेड़खानी मामले में पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ करीब 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच में एफएसएल और तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाया गया है।

गायघाटा में नाबालिग दुष्कर्म-हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

उत्तर 24 परगना के गायघाटा में नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले का आरोपी प्रह्लाद दास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने हथियार छीनकर फायरिंग करने का दावा किया है।

सारण में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू हमले में युवक की जीभ कटी

सारण के गड़खा थाना क्षेत्र के कुचाव चंवर में जमीन की मेड़ को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। चाकू हमले में चार लोग घायल हुए, जिनमें राहुल कुमार की जीभ कट गई।

27 अक्टूबर 2013: पटना गांधी मैदान सिलसिलेवार बम धमाके और छह लोगों की मौत

27 अक्टूबर 2013 को पटना के गांधी मैदान में हुंकार रैली के दौरान हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में छह लोगों की मौत हुई। घटना की पृष्ठभूमि, जांच और सार्वजनिक सुरक्षा के सबक जानिए।

पति की हत्या के मामले में पत्नी को उम्रकैद, 20 हजार रुपये जुर्माना

नवादा में पति सुनील रजक की हत्या के मामले में रोह थाना क्षेत्र की सरिता देवी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

सहरसा में हरेवा के पूर्व मुखिया जावेद इकबाल की गोली मारकर हत्या

सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में हरेवा पंचायत के पूर्व मुखिया जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो वायरल, मोतिहारी में दो गिरफ्तार

मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो वायरल होने के मामले में बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पवन राय और दिनेश राय को गिरफ्तार किया है।

जमुई के मौरा गोलीकांड में घायल रूपा देवी की दो महीने बाद मौत, अब तक खाली हाथ पुलिस

जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा में 21 अगस्त को गोली लगने से घायल रूपा देवी की पटना में इलाज के दौरान करीब दो महीने बाद मौत हो गई। डीएम के आदेश पर पुलिस ने देर रात सदर अस्पताल…