Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: Bihar Cyber Crime: पटना-नवादा-नालंदा पर शिकंजा, 507 साइबर ठग गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - Bihar Cyber Crime: पटना-नवादा-नालंदा पर शिकंजा, 507 साइबर ठग गिरफ्तार

Bihar Cyber Crime: पटना-नवादा-नालंदा पर शिकंजा, 507 साइबर ठग गिरफ्तार

Last updated: अगस्त 8, 2026 1:30 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 3 महीना पहले
Bihar Cyber Crime: पटना-नवादा-नालंदा पर शिकंजा
सांकेतिक तस्वीर
साझा करें

बिहार में Cyber Crime के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस और प्रशासन ने अब कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। साइबर अपराध के लिहाज से संवेदनशील जिलों में निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ ठगी की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार ने सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक की। इसमें साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को लेकर अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों से कहा गया कि साइबर ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को एफआईआर के लिए परेशान न होना पड़े। ऑनलाइन शिकायत मिलते ही उस पर कार्रवाई शुरू की जाए और जरूरत पड़ने पर ई-जीरो एफआईआर की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जाए।

पटना, नवादा और नालंदा पर विशेष नजर

साइबर अपराध के मामले में बिहार के नवादा, नालंदा और पटना देश के टॉप-10 हॉटस्पॉट जिलों में शामिल हैं। वहीं शेखपुरा भी देश के टॉप-15 साइबर हॉटस्पॉट जिलों में है। इन जिलों में साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों की संख्या को देखते हुए पुलिस को खास निगरानी रखने को कहा गया है।

Dinman Times ads 728-90

पटना में एटीएम और चेक के जरिए ठगी की रकम निकालने से जुड़े मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस अब केवल साइबर ठगों की तलाश तक सीमित नहीं रहेगी। ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों और उनसे जुड़े लोगों की भी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़े

मुंगेर में दिनदहाड़े छह किलो चांदी की लूट, पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स कर्मी को बनाया निशाना
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना
पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, 4,655 वोटों से दर्ज किया कब्जा
जलालपुर में सिर कटी लाश के पास मिला अधजला नरमुंड, डीएनए जांच से खुलेगा राज

98 फीसदी Cyber Crime शिकायतों का निपटारा

बैठक में साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों की कार्रवाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों के मुताबिक, फ्रॉड से जुड़े बैंक खातों की शिकायतों में करीब 98 फीसदी मामलों का निपटारा किया जा चुका है। वहीं दूसरे राज्यों से जांच के लिए आए अनुरोधों में भी करीब 90 फीसदी मामलों को बिहार पुलिस ने निपटा दिया है।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दूसरे राज्यों से आने वाले साइबर अपराध से जुड़े मामलों में भी तेजी से कार्रवाई हो, ताकि अपराधियों तक पहुंचने में किसी तरह की देरी न हो।

Dinman Times ads 728-90

साइबर प्रहार में 507 आरोपित गिरफ्तार

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर प्रहार में भी कार्रवाई का ब्यौरा बैठक में रखा गया। इसके तहत अब तक 6,251 मूल बैंक खातों का सत्यापन किया गया है। कार्रवाई के दौरान 702 लोगों के खिलाफ कदम उठाए गए, जबकि 507 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की जांच में बैंक खाते साइबर ठगी के मामलों की एक अहम कड़ी बनकर सामने आए हैं। ठगी की रकम कई बार दूसरे लोगों के खातों में भेजी जाती है। ऐसे में पुलिस अब इन खातों के पीछे मौजूद लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने पर भी ध्यान दे रही है।

16,593 मामलों में रकम वापसी की प्रक्रिया

Dinman Times ads 728-90

साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। पुलिस के सामने पैसे वापस कराने से जुड़े 16,593 मामले आए हैं। इनमें 5,642 मामलों में कार्रवाई की गई और कुल 224.53 लाख रुपये की राशि वापस कराने के आदेश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बैंकों के साथ बेहतर तालमेल रखने और संदिग्ध खातों पर समय रहते कार्रवाई करने को कहा है। साइबर ठगी के मामलों में शुरुआती समय में रकम को रोकना काफी अहम माना जाता है।

थाने के चक्कर से मिलेगी राहत

साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए बैठक में एक अहम व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। अब ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के लिए हर मामले में पीड़ित को संबंधित थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से एक लाख रुपये या उससे अधिक की ऑनलाइन ठगी की शिकायत मिलने पर ई-जीरो एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Dinman Times ads 728-90

इसके अलावा बिजली बिल, रिचार्ज ऐप, सूदखोरी और नगर निगम से जुड़े सार्वजनिक स्थानों पर साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता संदेश लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कुल मिलाकर पुलिस का जोर अब सिर्फ साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करने पर नहीं, बल्कि ठगी की रकम को रोकने, पीड़ित को पैसा वापस दिलाने और अपराधियों के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर है। खासकर पटना, नवादा, नालंदा और शेखपुरा जैसे हॉटस्पॉट जिलों में आने वाले दिनों में निगरानी और कार्रवाई दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

TAGGED:Bihar Cyber CrimeBihar PoliceCyber CrimeCyber FraudPatna News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिहार में खुलेंगे 400 से ज्यादा डिग्री कॉलेज बिहार में खुलेंगे 400 से ज्यादा डिग्री कॉलेज, भागलपुर में AI यूनिवर्सिटी का ऐलान
अगली ख़बर BARC कर्मी रोशन ने छह परीक्षाओं में कराई गड़बड़ी BARC कर्मी रोशन ने BPSC AEDO समेत छह परीक्षाओं में कराई गड़बड़ी, सहयोगी आकाश भी गिरफ्तार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

मुंगेर में छह किलो चांदी की दिनदहाड़े लूट

मुंगेर में दिनदहाड़े छह किलो चांदी की लूट, पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स कर्मी को बनाया निशाना

छपरा POCSO मामले में दोषी को 20 साल की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की चौथी जीत

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, 4,655 वोटों से दर्ज किया कब्जा

जलालपुर में सिर कटी लाश के पास मिला नरमुंड

जलालपुर में सिर कटी लाश के पास मिला अधजला नरमुंड, डीएनए जांच से खुलेगा राज

बिहार के कलाकारों को मंच देना प्राथमिकता: प्रमोद कुमार

बिहार के कलाकारों को नियमित मंच और नई प्रतिभाओं को अवसर देना प्राथमिकता: डॉ. प्रमोद कुमार

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?