Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: पैठना टोल प्लाजा पर अत्यधिक वसूली का आरोप लगा बस संचालकों ने किया चक्का जाम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - पैठना टोल प्लाजा पर अत्यधिक वसूली का आरोप लगा बस संचालकों ने किया चक्का जाम

पैठना टोल प्लाजा पर अत्यधिक वसूली का आरोप लगा बस संचालकों ने किया चक्का जाम

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 6, 2026 7:24 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 सप्ताह पहले
Nalanda, पैठना टोल प्लाजा पर बस संचालकों का प्रदर्शन
Nalanda, पैठना टोल प्लाजा पर बस संचालकों का प्रदर्शन
साझा करें

प्रतिदिन 1180 रूपए टोल टैक्स देना बस मालिकों के लिए बड़ी चुनौती

Nalanda News: स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसों से अधिक टोल वसूली के विरोध में मंगलवार को बस मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा। पैठना टोल प्लाजा पर बस संचालकों ने चार घंटों तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

आंदोलन के कारण कुछ समय तक टोल प्लाजा के आसपास बसों की आवाजाही प्रभावित रही। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी।

बस मालिकों का आरोप है कि स्थानीय रूट पर कम दूरी तक संचालित होने वाली बसों से भी एक तरफ का 180 रुपये टोल शुल्क वसूला जा रहा है यानि एक दिन में तीन ट्रीप लगाने पर 1080 रूपए टोल चार्ज लगता है वहीं बीस किलोमीटर के दायरे में तीन व चार पहिया वाहनों का मासिक पास में कुल 360 रुपया लगता है।

Dinman Times ads 728-90

संचालकों का कहना है कि स्थानीय बसों का परिचालन सीमित दूरी यानि करीब तीस किलोमीटर में होता है, बावजूद इसके लंबी दूरी की बसों की तरह अधिक शुल्क वसूले जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।

ये भी पढ़े

हाइड्रोजन ट्रेन से वंदे भारत तक, जमालपुर IRIMEE में रेल तकनीक पर दो दिवसीय मंथन
नावानगर JNV में NCC का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, कैडेट्स ने सीखी ड्रिल और टेंट पिचिंग
गेमन पुल पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, 22 वर्षीय मिथुन कुमार की मौत
दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द होने के विरोध में सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, जेपी गोलंबर की बैरिकेडिंग तोड़ी

बस परिचालन संघ के अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर दो महीने के अंदर डीएम साहिबा को दो बार आवेदन दिया गया लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।

बता दें यह टोल प्लाजा आंध्रप्रदेश की छाबड़ा एसोसिएट्स के तहत काम कर रही है। जिसका एक वर्ष का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को पूरा हो जाएगा।

वर्तमान में इस टोल प्लाजा का प्रतिदिन 14 लाख रुपए प्राप्त करने का लक्ष्य है लेकिन मात्र 8 लाख रुपए ही प्राप्त हो रहा है यानी 6 लाख रुपए प्रतिदिन घाटे के तौर पर चल रहा है।

Dinman Times ads 728-90

कई बस संचालक ने बताया कि टोल शुल्क में राहत और स्थानीय बसों के लिए अलग व्यवस्था की मांग को लेकर कई बार टोल प्लाजा संबंधित कर्मियों से भी शिकायत की गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर बस मालिकों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।

उन्होंने यह भी बताया कि बख्तियारपुर से ट्रेनों की संख्या ज्यादा हो जाने के कारण पैसेंजर बसों को काफी परेशानियां हो गई है। इस हालत में प्रतिदिन 1180 रूपए टोल टैक्स देना बस मालिकों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सर मेरा टोल प्लाजा पर जिस तरह प्रति ट्रिप पर 80 रूपए लिया जा रहा है। उसी तरह स्थानीय रूट पर चलने वाली बसों से टोल शुल्क लिया जाए ताकि हर दिन टोल वसूली को लेकर विवाद की स्थिति नहीं बने।

टोल प्लाजा पर लॉ एंड ऑर्डर कायम करने के लिए सदर डीएसपी 2 राकेश कुमार रंजन, रहुई, भागनबिगहा, वेना, चेरो ओपी थानाध्यक्ष, रहुई अंचलाधिकारी अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

Dinman Times ads 728-90

चक्का जाम के दौरान टोल प्लाजा के आसपास बसों की कतार लग गई। यात्रियों को वाहन नहीं मिलने से परेशानी हुई। बस संचालकों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके त्रिपाठी ने बताया पूर्व से ही स्थानीय बस मालिकों के वाहनों से 360 की जगह 180 रुपए ही लिया जा रहा है, जो कि पहले से ही पचास प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि तीन व चार पहिया वाहनों को बीस किलोमीटर के परिधि में ही 360 रुपया का पास मासिक निर्गत किया जाता है, जो अभी उनकी मांग है। फिलहाल इस मामले को लेकर कुछ भी कहना संभव नहीं है।

एडीटीओ शारदा नंद राजू ने बताया कि बस मालिकों की समस्या काफी गंभीर है जो की आर्थिक रूप से संभव भी नहीं है। प्रतिदिन ग्यारह रुपए शुल्क देना आर्थिक रूप से बोझ साबित होता है। फिलहाल इस मामले समाधान को लेकर एक हफ्ते का समय लिया गया है।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Nalanda NewsPaithna Toll Plazaनालंदा न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा स्कूल में आयुर्विद्या स्वास्थ्य कार्यक्रम सारे के विद्यालयों में आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन का पाठ, छात्रों को कराया योग-प्राणायाम
अगली ख़बर Nalanda चेरो सहयोग शिविर में 94 आवेदन सहयोग शिविर में 94 आवेदन पहुंचे, 87 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

जमालपुर IRIMEE में हाइड्रोजन ट्रेन से वंदे भारत पर मंथन

हाइड्रोजन ट्रेन से वंदे भारत तक, जमालपुर IRIMEE में रेल तकनीक पर दो दिवसीय मंथन

नावानगर JNV में NCC वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

नावानगर JNV में NCC का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, कैडेट्स ने सीखी ड्रिल और टेंट पिचिंग

गेमन पुल हादसा: बाइक सवार 22 वर्षीय मिथुन की मौत

गेमन पुल पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, 22 वर्षीय मिथुन कुमार की मौत

अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस

29 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस और ARPANET के पहले संदेश की विरासत

रेडक्रॉस समिति

29 अक्टूबर 1863: अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति की स्थापना की ऐतिहासिक मंजूरी

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?