Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: सहयोग शिविर में 94 आवेदन पहुंचे, 87 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - सहयोग शिविर में 94 आवेदन पहुंचे, 87 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

सहयोग शिविर में 94 आवेदन पहुंचे, 87 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 6, 2026 7:28 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 सप्ताह पहले
Nalanda चेरो सहयोग शिविर में 94 आवेदन
Nalanda चेरो सहयोग शिविर में 94 आवेदन
साझा करें

समस्याओं के समाधान में देरी पर ग्रामीण ने बीडीओ के सामने जताई नाराजगी

Nalanda News। प्रखंड की चेरो पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास योजना, अभियान बसेरा-2, लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष आवेदन दिया।

शिविर के दौरान उस समय कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब चेरो गांव निवासी शिवकुमार ने समस्या का समाधान नहीं होने पर बीडीओ डॉ. पंकज कुमार के सामने नाराजगी जताई।

ग्रामीण ने ऊंची आवाज में अपनी बात रखते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। स्थिति बिगड़ती देख चेरो ओपी के एसआई रामनरेश सिंह ने हस्तक्षेप कर ग्रामीण को समझाया और शांत कराया। इसके बाद शिविर में दोबारा सामान्य रूप से शिकायतों की सुनवाई शुरू हुई।

Dinman Times ads 728-90

शिविर में चेरो पंचायत के 13 वार्डों के चेरो, खरूआरा, मानिकपुर, बामोचक, गोसाई बिगहा, द्वारिका बिगहा समेत विभिन्न गांवों से ग्रामीण पहुंचे।

ये भी पढ़े

मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से फरार दो कैदी गिरफ्तार, बेडशीट से बनाई रस्सी
कोसी स्नातक सीट पर डॉ. एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से जीत
कोचस ज्वेलरी लूट में पुलिस को सुराग, चप्पल-टोपी और मोबाइल लोकेशन से जांच तेज
राजगीर में सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

वहीं मानिकपुर निवासी पंप ऑपरेटर शंकर कुमार ने पांच वर्षों से वेतन भुगतान लंबित रहने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि ठेकेदार और पीएचईडी विभाग से कई बार गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ।

बीडीओ डॉ. पंकज कुमार ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं और संबंधित योजनाओं की जानकारी मगही भाषा में दी तथा आवेदन के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया। चेरो शिविर में कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 87 का निष्पादन किया गया। पुराने तीन मामलों समेत कुल 10 मामले लंबित रहे।

डिहरी पंचायत में 39 आवेदन

डिहरी पंचायत भवन में आयोजित शिविर में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 35 का निष्पादन किया गया। पुराने पांच मामलों समेत कुल नौ मामले लंबित रहे।

Dinman Times ads 728-90

मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी डॉ. साकेत सुमन सौरभ, बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ, मुखिया समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

TAGGED:Nalanda NewsSahyog Shivirनालंदा न्यूजसहयोग शिविर
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Nalanda, पैठना टोल प्लाजा पर बस संचालकों का प्रदर्शन पैठना टोल प्लाजा पर अत्यधिक वसूली का आरोप लगा बस संचालकों ने किया चक्का जाम
अगली ख़बर सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले की सुनवाई राजपाल यादव को SC की सख्त फटकार, ‘अहंकार को सही जगह रखें’; ₹2 करोड़ जमा करने की आखिरी मोहलत
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज से दो कैदी फरार, पुलिस ने पकड़ा

मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से फरार दो कैदी गिरफ्तार, बेडशीट से बनाई रस्सी

कोसी स्नातक सीट पर एनके यादव की हैट्रिक जीत

कोसी स्नातक सीट पर डॉ. एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से जीत

अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस

28 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस और चलती तस्वीरों की कला

राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस

28 अक्टूबर: राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस और आपातकालीन सेवाओं का साहस

मुड़मा जतरा

ऐतिहासिक मुड़मा जतरा: 1400 वर्षों की परंपरा, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक एकता का महापर्व

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?