Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: गांधी जयंती पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छ एवं हरित बिहारशरीफ का लिया संकल्प
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - गांधी जयंती पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छ एवं हरित बिहारशरीफ का लिया संकल्प

गांधी जयंती पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छ एवं हरित बिहारशरीफ का लिया संकल्प

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 2, 2026 7:52 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 घंटे पहले
Nalanda News: गांधी जयंती पर नगर निगम का स्वच्छता अभियान
Nalanda News: गांधी जयंती पर नगर निगम का स्वच्छता अभियान
साझा करें

Nalanda News: स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को बिहारशरीफ नगर निगम परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में महापौर अनिता देवी, उपमहापौर आईशा शाहीन, नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन सहित सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धनंजय कुमार उर्फ पप्पू यादव, संजय कुमार आजाद एवं विनोद रविदास, वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

इस दौरान महापौर, उपमहापौर एवं नगर आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष काउंसिल बैठक हुई। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली (SWM Rules) 2026 के तहत चार-स्तरीय कचरा पृथक्करण एवं निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने तथा लोगों को जागरूक करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

नगर आयुक्त ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बिहारशरीफ के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया।

वहीं, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नगर निगम परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

ये भी पढ़े

बांका में छात्रा से ‘बैड टच’ के आरोप में विद्यालय प्रधान गिरफ्तार, POCSO एक्ट में केस
डेहरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; मृतक की पहचान नहीं
गंगा के बढ़ते जलस्तर से फेरी सेवा प्रभावित, तीनों घाटों पर बाइक आवागमन दो दिन बंद
फुलवड़िया में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के लिए ले जाते समय मौत
TAGGED:Bihar NewsBiharsharif NewsGandhi JayantiNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Nalanda News: गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल पर जोर
अगली ख़बर Patna Doctor Samman Samaroh 2026: 3 अक्टूबर को होगा डॉक्टर सम्मान समारोह पटना में 3 अक्टूबर को होगा डॉक्टर सम्मान समारोह, देशभर के चिकित्सकों और विशेषज्ञों की जुटेगी मौजूदगी

ये भी पढ़ें

Power Bank Safety Tips: पावर बैंक क्यों फटते हैं?

Power Bank Safety Tips: पावर बैंक क्यों फटते हैं? इन 7 गलतियों से रहें सावधान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

IPL 2027 से पहले अभिषेक शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी खबर

IPL 2027: क्या SRH छोड़ेंगे अभिषेक शर्मा? कप्तानी के फैसले से नाराजगी की खबर, फ्रेंचाइजी ने किया इनकार

बिजली का बिल कम करने के 10 आसान Home Tips

बिजली का बिल कम करने के 10 आसान Home Tips, इन छोटी-छोटी आदतों से हर महीने बचा सकते हैं पैसे

NEET UG दुनिया की टॉप 5 बड़ी परीक्षाओं में शामिल

NEET UG: दुनिया की टॉप-5 बड़ी परीक्षाओं में शामिल हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा, करीब 25 लाख अभ्यर्थी देते हैं एग्जाम

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 अजय देवगन की फिल्म की शानदार ओपनिंग

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम, पहले दिन 56 करोड़ के पार कमाई

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?