Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: नालंदा में उद्योग वार्ता का आयोजन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - नालंदा में उद्योग वार्ता का आयोजन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

नालंदा में उद्योग वार्ता का आयोजन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 29, 2026 5:28 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
Nalanda News: नालंदा में उद्योग वार्ता,
Nalanda News: नालंदा में उद्योग वार्ता,
साझा करें

12 TPH क्षमता के CBG प्लांट एवं कोल्ड चेन युक्त मल्टी-लेवल वेयरहाउस के लिए BIADA भूमि आवंटन की मांग

Nalanda news: नालंदा जिले में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को समाहर्ता कार्यालय में जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में ‘उद्योग वार्ता’ का आयोजन किया गया।

बैठक का संचालन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक धनजी कुमार ने किया। नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, प्रमुख औद्योगिक प्रतिनिधियों एवं स्थानीय उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जिले के औद्योगिक परिदृश्य को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया।

उद्यमियों द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगें एवं मुद्दे

नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल अकेला ने नालंदा जिले के उद्यमियों एवं उद्योग जगत से जुड़ी बुनियादी समस्याओं, प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से रखा।

Dinman Times ads 728-90

1. BIADA भूमि की उपलब्धता: जिले में 12 TPH (टन प्रति घंटा) क्षमता का अत्याधुनिक सीबीजी (Compressed Bio-Gas) प्लांट स्थापित करने तथा कृषि व औद्योगिक उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए कोल्ड चेन सुविधा से युक्त मल्टी-लेवल वेयरहाउस (Multi-Level Warehouse with Cold Chain) के निर्माण के लिए बियाडा (BIADA) की उपयुक्त भूमि शीघ्र आवंटित करने का आग्रह किया गया।

ये भी पढ़े

विकास वैभव: बिहार की विरासत और युवा शक्ति को नई दिशा देने वाले IPS अधिकारी
डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की गिरफ्तारी: बिहार के प्रथम व्यक्तिगत सत्याग्रही का ऐतिहासिक संघर्ष
सैयद सुलेमान नदवी: बिहार के देसना से निकले प्रख्यात इतिहासकार और उर्दू विद्वान
लालू प्रसाद यादव ने 22 नवंबर 1990 को जीता था विश्वास मत, पक्ष में पड़े थे 202 वोट

2. बिजली आपूर्ति में सुधार: औद्योगिक इकाइयों के सुचारू संचालन हेतु निर्बाध, स्थिर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, जिससे उत्पादन लागत में कमी आ सके।

3. यातायात एवं जाम की समस्या का निदान: शहर और औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन में हो रही देरी को देखते हुए सुगम यातायात व्यवस्था बनाने की मांग की गई।

जिलाधिकारी की पहल व निर्देश

चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों, समस्याओं व सुझावों को अत्यंत गंभीरता से सुना। उन्होंने बैठक में ही उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उद्यमियों की व्यावहारिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और समयबद्ध निवारण किया जाए।

Dinman Times ads 728-90

साथ ही बियाडा भूमि आवंटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मामलों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक धनजी कुमार, नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल अकेला, उद्योग विस्तार पदाधिकारी (EDO) अमरिंदर भूषण प्रसाद, चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैंकिंग एवं उद्योग प्रभारी अजय गुप्ता सहित संगठन के अन्य वरीय पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी तथा संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:BIADACBG प्लांटउदिता सिंहउद्योग वार्तानालंदा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर चिराग पासवान ने विपक्ष को घेरा चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना, चुनाव आयोग की आलोचना को बताया ‘सेलेक्टिव क्रिटिसिज्म’
अगली ख़बर SRFTI में झड़प: 30 छात्र और 2 फैकल्टी घायल, SRFTI में बाहरी संगठन के कार्यक्रम को लेकर विवाद, 30 छात्र और 2 फैकल्टी घायल; तीन FIR दर्ज
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश के हालात पर चिंतित बंगाल के CM, जयशंकर से करेंगे बात

बांग्लादेश की अशांति का पश्चिम बंगाल पर पड़ सकता है असर, सोमवार को विदेश मंत्री जयशंकर से बात करेंगे मुख्यमंत्री

Myanmar Rohingya Genocide के लिए म्यांमार जिम्मेदार : ICJ का फैसला

रोहिंग्या नरसंहार मामले में म्यांमार के खिलाफ ICJ का ऐतिहासिक फैसला, पीड़ितों को मुआवजे का आदेश

बंगाल में कैबिनेट प्रस्तावों पर सख्ती, 3 दिन पहले जमा होंगी फाइलें

बंगाल में कैबिनेट प्रस्तावों पर सख्ती, बैठक से 3 कार्यदिवस पहले जमा करनी होंगी पूरी फाइलें

बंगाल में सरकारी बसों की ऑनलाइन बुकिंग पर लगाम, 70% सीटें डिपो से मिलेंगी

बंगाल में सरकारी बसों की ऑनलाइन बुकिंग पर लगाम, अब 70% सीटों के लिए जाना होगा डिपो

बोरिस बेकर

बोरिस बेकर: 17 साल की उम्र में विंबलडन जीतकर रचा था इतिहास

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • पश्चिम बंगाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?