Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: कोसी नदी के रेल पुल के 15 स्पैन में दरार, RDSO टीम ने की जांच; कॉशन पर चलेंगी ट्रेनें
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - कोसी नदी के रेल पुल के 15 स्पैन में दरार, RDSO टीम ने की जांच; कॉशन पर चलेंगी ट्रेनें

कोसी नदी के रेल पुल के 15 स्पैन में दरार, RDSO टीम ने की जांच; कॉशन पर चलेंगी ट्रेनें

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 23, 2026 10:33 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
कोसी रेल पुल के 15 स्पैन में दरार
कोसी रेल पुल के 15 स्पैन में दरार
साझा करें

नवगछिया (भागलपुर): बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नवगछिया और कुर्सेला के बीच कोसी नदी पर बने रेल पुल के स्पैन में दरार मिलने से रेलवे महकमे में हलचल मच गई। सूचना मिलने के बाद बुधवार को हाजीपुर स्थित रेलवे जोनल कार्यालय और आरडीएसओ लखनऊ की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पुल की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पुल के लोहे से बने स्पैन में आई दरारों का तकनीकी परीक्षण किया गया। आरडीएसओ की टीम में निदेशक, कार्यकारी निदेशक और सीनियर सेक्शन इंजीनियर शामिल रहे।

वहीं हाजीपुर से उप मुख्य अभियंता राकेश कुमार समेत अन्य रेल अधिकारी और स्थानीय अभियंता भी जांच के दौरान मौजूद रहे।

61 मीटर लंबे पुल के करीब 15 स्पैन में दरार

जानकारी के अनुसार, कोसी नदी पर बना यह रेल पुल करीब 61 मीटर लंबा है और इसके लगभग सभी 15 लोहे के स्पैन में दरारें सामने आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे की तकनीकी टीम ने पुल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।

रेलवे अधिकारियों ने पुल पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह बंद नहीं किया है। हालांकि, एहतियात के तौर पर कॉशन ऑर्डर लागू कर ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाने का निर्देश दिया गया है। यानी पुल से गुजरते समय ट्रेनों की रफ्तार को सीमित रखा जाएगा।

ये भी पढ़े

पटना के होटल में पुलिस की दबिश, चार युवक गिरफ्तार: दो कमरों से युवक-युवतियां मिले; नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद
प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक का गबन, अकाउंटेंट-कैशियर समेत 4 गिरफ्तार; एक आरोपी फरार
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका, बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिलों में बना Best Performing Model District
पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, श्रद्धालुओं के स्वागत पर जोर, विष्णुपद कॉरिडोर पर 3500 करोड़ का प्लान

RDSO और रेलवे अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

पुल में दरार की सूचना के बाद RDSO लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। टीम ने पुल के स्पैन और संबंधित लोहे के हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया।

जांच के दौरान हाजीपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर देवशंकर सिंह, बिहपुर के एईएन केके मिश्रा, आईओडब्ल्यू समेत स्थानीय रेलवे अधिकारी और अभियंता भी मौजूद रहे।

तीन-चार साल में ही दरार आने से उठे सवाल

बताया गया है कि इस रेल पुल का निर्माण 2021-22 के दौरान हुआ था और इसके बाद यहां रेल परिचालन शुरू किया गया। निर्माण के कुछ ही वर्षों बाद पुल के स्पैन में दरार सामने आने से इसकी निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार फिलहाल रेल परिचालन में किसी तरह की तत्काल बाधा नहीं है। ट्रेनों को सुरक्षा के लिहाज से कॉशन पर चलाया जा रहा है और दरार को जल्द दुरुस्त करने की बात कही गई है।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एहतियात

रेलवे की ओर से फिलहाल पुल पर परिचालन जारी रखा गया है, लेकिन ट्रेनों की गति नियंत्रित रखने का फैसला सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। तकनीकी जांच के बाद पुल में आई दरार को ठीक करने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Indian RailwaysKosi Rail BridgeKurselaNavgachiaRDSO
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नालंदा के मुनेश्वर महतो हत्याकांड में गिरफ्तार शंकर कुमार पांच साल बाद खुली मुनेश्वर महतो हत्याकांड की गुत्थी, पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार
अगली ख़बर राजेंद्र सिंह बने पश्चिम बंगाल BJP के सह प्रभारी पश्चिम बंगाल में BJP की नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेंद्र सिंह को बधाई, दिनारा में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

ये भी पढ़ें

पटना के राजीव नगर स्थित होटल में पुलिस की छापेमारी

पटना के होटल में पुलिस की दबिश, चार युवक गिरफ्तार: दो कमरों से युवक-युवतियां मिले; नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद

भूषण झा ने जन सुराज छोड़कर तिरहुत शिक्षक सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की

भूषण झा ने जन सुराज छोड़ी, तिरहुत शिक्षक सीट से अब निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; समीक्षा बैठक के बाद लिया फैसला

पटना के प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक के गबन का मामला

प्रेमा किआ शोरूम में 7 करोड़ से अधिक का गबन, अकाउंटेंट-कैशियर समेत 4 गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

हाजीपुर में आपसी विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त को गोली मारी

हाजीपुर में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, सीने में लगी गोली; पीएमसीएच रेफर

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका, बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिलों में बना Best Performing Model District

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?