Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नूरसराय में हथियार बनाने के उपकरणों का भंडाफोड़, 8 एमएम का खोखा समेत 41 तरह के सामान बरामद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - नूरसराय में हथियार बनाने के उपकरणों का भंडाफोड़, 8 एमएम का खोखा समेत 41 तरह के सामान बरामद

नूरसराय में हथियार बनाने के उपकरणों का भंडाफोड़, 8 एमएम का खोखा समेत 41 तरह के सामान बरामद

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 21, 2026 6:40 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 16 घंटे पहले
नूरसराय में अवैध हथियार निर्माण के उपकरण बरामद करती पुलिस
नूरसराय में अवैध हथियार निर्माण के उपकरण बरामद करती पुलिस
साझा करें

Nalanda news: नालंदा में अवैध आग्नेयास्त्र के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नूरसराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दाउदपुर विसम्बर बिगहा गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने के उपकरणों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक के घर से विभिन्न प्रकार के लोहे के औजार, हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री तथा 8 एमएम का एक खोखा बरामद किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान रिषभ कुमार (26 वर्ष), पिता छोटे यादव, ग्राम दाउदपुर विसम्बर बिगहा, थाना नूरसराय, जिला नालंदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध आग्नेयास्त्र के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रिषभ कुमार के घर पर विधिवत छापेमारी कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मिले। बरामद सामान की विधिवत जप्ती सूची तैयार कर उसे जब्त किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने मौके से एक खाली लोहे की मैगजीन और 8 एमएम का एक खोखा भी बरामद किया है।

ये भी पढ़े

जमुई में बम से हमला कर अधेड़ की हत्या, हरिहरपुर गांव में दहशत
मुट्ठी भर दाम, पहाड़ भर वसूली: ₹17.50 का ऑक्सीजन मास्क ₹350 में
भोजपुर में बीए छात्र की गोली मारकर हत्या, नीमा गांव में वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस
वासभूमि के लिए अब पटना आने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन आवेदन से पंचायत शिविर तक सुविधा; ‘अभियान बसेरा’ में बड़ा बदलाव

बरामद सामान में विभिन्न आकार के ड्रिल बिट, थ्रेड बिट, स्प्रिंग, स्क्रू, नट-बोल्ट, छेनी, पंच, रेती, पेचकस, हथौड़ा, हथौड़ी, हेक्सा ब्लेड, हेक्सा फ्रेम, हस्त संचालित ड्रिल मशीन, ब्लोअर भट्ठी, सरसी, धार लगाने वाला पत्थर, बेस क्लैंप सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, कुल 41 प्रकार के सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री में 60 हेक्सा ब्लेड, अलग-अलग आकार के ड्रिल बिट, बड़ी संख्या में स्प्रिंग, स्क्रू और बोल्ट के अलावा लोहे के कई प्रकार के औजार शामिल हैं। इसके साथ ही लोहे का नुकीला हुक और एलुमिनियम की चादर भी बरामद की गई है।

मामले को लेकर नूरसराय थाना कांड संख्या 516/26, दिनांक 20 सितंबर 2026, के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a), 25(1-AA), 25(1-B)C, 26(1) एवं 26(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष नूरसराय, पुअनि. नेहा कुमारी, राजू कुमार, नरेश कुमार, प्रभुनाथ पासवान, परि०पुअनि. सत्य प्रकाश पाल, रौशन कुमार तथा नूरसराय थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध हथियार निर्माण से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

TAGGED:Bihar CrimeNalanda CrimeNalanda NewsNoorsarai News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर जमुई में डाक पार्सल वाहन से 2760 कैन बीयर बरामद जमुई में ‘डाक पार्सल’ वाहन से बीयर की बड़ी खेप बरामद, 2760 कैन के साथ चालक गिरफ्तार
अगली ख़बर हरनौत में अभियान बसेरा-2 के तहत जमीन के पर्चे के लिए आवेदन करते भूमिहीन परिवार जमीन के पर्चे के लिए पटना निकले सैकड़ों भूमिहीन, CO ने कहा- हरनौत में ही जमा करें आवेदन

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल

आज का राशिफल 22 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

जमुई के हरिहरपुर गांव में बम हमले में अधेड़ की मौत

जमुई में बम से हमला कर अधेड़ की हत्या, हरिहरपुर गांव में दहशत

अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क और मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमत पर सवाल

मुट्ठी भर दाम, पहाड़ भर वसूली: ₹17.50 का ऑक्सीजन मास्क ₹350 में

रोहतास के अभिषेक आनंद जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में

जापान क्रिकेट की राष्ट्रीय टीम में चमक रहे रोहतास के अभिषेक आनंद

भोजपुर के नीमा गांव में बीए छात्र की गोली मारकर हत्या

भोजपुर में बीए छात्र की गोली मारकर हत्या, नीमा गांव में वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?