Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: 18 लोक शिकायतों पर डीएम उदिता सिंह की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - 18 लोक शिकायतों पर डीएम उदिता सिंह की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

18 लोक शिकायतों पर डीएम उदिता सिंह की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 18, 2026 9:50 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
नालंदा में लोक शिकायतों की सुनवाई करतीं डीएम उदिता सिंह
नालंदा में लोक शिकायतों की सुनवाई करतीं डीएम उदिता सिंह
साझा करें

Nalanda news: जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त 18 मामलों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित लोक प्राधिकारों एवं पदाधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान परिमार्जन, रसीद निर्गत करने, अंचल कार्यालय द्वारा गलत जांच प्रतिवेदन दिए जाने तथा परिमार्जन प्लस पोर्टल पर आवेदन लंबित रहने से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई।

इसके अलावा अतिक्रमण कर सीढ़ी निर्माण, पईन की भूमि से अतिक्रमण हटाने, आम गैरमजरूआ पैन एवं रास्ते से अतिक्रमण हटाने तथा मंदिर के सामने संचालित मांस-मछली की दुकानों को हटाकर स्थल को अतिक्रमणमुक्त कराने से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन किया गया।

वहीं, अवैध अतिक्रमण, परिवादी के भाई द्वारा गलत आवेदन के आधार पर कॉलोनी का लाभ लिए जाने तथा परिवादी के आवेदन पर कॉलोनी रद्द किए जाने, पेंशन चालू कराने, अवैध पशु हाट बंद कराने, बांध को मजबूत कराने और घर के नाले का पानी सड़क पर गिरने से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की गई।

Dinman Times ads 728-90

संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

ये भी पढ़े

अररिया में वाईएनपी कॉलेज के पास अग्निशमन जवान का शव मिला, सड़क हादसे की आशंका
गया में एनडीए की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, प्रेम कुमार और विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना
कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही बनकर रह रहा था दीपक कुमार, 15-20 दिन बाद गिरफ्तार
भारत का अपना नेविगेशन सिस्टम NavIC मजबूत होने की राह पर, NVS-03 ने पूरी की कक्षा बदलने की प्रक्रिया

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी पाया कि कुछ मामलों का निवारण संबंधित लोक प्राधिकारों द्वारा निर्धारित सुनवाई की तिथि से पहले ही कर दिया गया था। उन्होंने संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की तथा शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकारों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोक शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर संवेदनशीलता, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

Dinman Times ads 728-90

सुनवाई के दौरान आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए निर्धारित समय सीमा में मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

TAGGED:डीएम उदिता सिंहनालंदा न्यूज़नालंदा प्रशासनलोक शिकायत
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा कॉलेज में NCC 4/38 Coy यूनिट का शुभारंभ नालंदा कॉलेज में एनसीसी यूनिट का शुभारंभ, युवाओं में बढ़ेगी नेतृत्व और अनुशासन की भावना
अगली ख़बर नालंदा के बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में जले 2500 दीये, हुआ सामूहिक पाठ
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

अररिया में अग्निशमन जवान का शव मिला, हादसे की आशंका

अररिया में वाईएनपी कॉलेज के पास अग्निशमन जवान का शव मिला, सड़क हादसे की आशंका

गया में NDA की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, नेताओं के आरोप

गया में एनडीए की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, प्रेम कुमार और विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना

कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही गिरफ्तार

कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही बनकर रह रहा था दीपक कुमार, 15-20 दिन बाद गिरफ्तार

भारत का GPS NavIC मजबूत होगा,ISRO का NVS-03 उपग्रह 30 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था

भारत का अपना नेविगेशन सिस्टम NavIC मजबूत होने की राह पर, NVS-03 ने पूरी की कक्षा बदलने की प्रक्रिया

गनपाउडर प्लॉट और गाय फॉक्स

गनपाउडर प्लॉट और गाय फॉक्स: 5 नवंबर 1605 की साजिश से कैसे शुरू हुई बॉनफायर नाइट की परंपरा

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?