Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में जले 2500 दीये, हुआ सामूहिक पाठ
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में जले 2500 दीये, हुआ सामूहिक पाठ

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में जले 2500 दीये, हुआ सामूहिक पाठ

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 18, 2026 9:55 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 16 मिनट पहले
नालंदा के बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव
नालंदा के बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव
साझा करें

Nalanda news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के निर्देशानुसार गुरुवार की शाम बिहारशरीफ के प्रसिद्ध बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया।

न्यास परिषद के उपाध्यक्ष अमरकांत भारती के नेतृत्व में मंदिर परिसर में 2500 दीये जलाए गए। इसके साथ ही हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा नालंदा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक करीब 25 वर्षों से जनसेवा और राष्ट्रसेवा में योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में गरीबों और वंचित वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।

ये भी पढ़े

तिहाड़ से बाहर आए स्वतंत्र भारद्वाज, 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत पर रिहाई; जानिए क्या है जंतर-मंतर मारपीट का पूरा मामला
अर्जुन सिंह के परिजनों से मिले सांसद सिग्रीवाल, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
18 लोक शिकायतों पर डीएम उदिता सिंह की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
नालंदा कॉलेज में एनसीसी यूनिट का शुभारंभ, युवाओं में बढ़ेगी नेतृत्व और अनुशासन की भावना

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर नालंदा जिले के विभिन्न बूथों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अमरकांत भारती, शैलेन्द्र कुमार, अरविंद पटेल, डॉ. आशुतोष कुमार, शिवरतन प्रसाद, अमरेश कुमार, अमित शान, अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार के कई हिस्सों में धार्मिक और दीप प्रज्ज्वलन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

TAGGED:2500 दीयेनालंदा न्यूज़पीएम मोदी जन्मदिनबाबा मणिराम अखाड़ा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा में लोक शिकायतों की सुनवाई करतीं डीएम उदिता सिंह 18 लोक शिकायतों पर डीएम उदिता सिंह की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अगली ख़बर अर्जुन सिंह के परिजनों से मुलाकात करते सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल अर्जुन सिंह के परिजनों से मिले सांसद सिग्रीवाल, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

ये भी पढ़ें

स्वतंत्र भारद्वाज अंतरिम जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर

तिहाड़ से बाहर आए स्वतंत्र भारद्वाज, 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत पर रिहाई; जानिए क्या है जंतर-मंतर मारपीट का पूरा मामला

अर्जुन सिंह के परिजनों से मुलाकात करते सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

अर्जुन सिंह के परिजनों से मिले सांसद सिग्रीवाल, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

नालंदा के बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में जले 2500 दीये, हुआ सामूहिक पाठ

नालंदा में लोक शिकायतों की सुनवाई करतीं डीएम उदिता सिंह

18 लोक शिकायतों पर डीएम उदिता सिंह की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नालंदा कॉलेज में NCC 4/38 Coy यूनिट का शुभारंभ

नालंदा कॉलेज में एनसीसी यूनिट का शुभारंभ, युवाओं में बढ़ेगी नेतृत्व और अनुशासन की भावना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?