Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: सिक्सलेन पुल से गंगा में कूदा युवक, 30 किमी दूर जिंदा मिला; परिवार ने ली राहत की सांस
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सिक्सलेन पुल से गंगा में कूदा युवक, 30 किमी दूर जिंदा मिला; परिवार ने ली राहत की सांस

सिक्सलेन पुल से गंगा में कूदा युवक, 30 किमी दूर जिंदा मिला; परिवार ने ली राहत की सांस

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 18, 2026 7:19 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 घंटा पहले
बिदुपुर सिक्सलेन पुल से गंगा में छलांग लगाने वाला युवक जिंदा बरामद
बिदुपुर सिक्सलेन पुल से गंगा में छलांग लगाने वाला युवक जिंदा बरामद
साझा करें

हाजीपुर: वैशाली जिले के बिदुपुर में शुक्रवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल से गंगा नदी में छलांग लगाने वाला 45 वर्षीय युवक करीब 30 किलोमीटर दूर पत्थल घाट के पास जीवित बरामद कर लिया गया। युवक के सुरक्षित मिलने की सूचना के बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली।

युवक की पहचान बिदुपुर पंचायत के नया टोला गणिनाथ वार्ड संख्या 11 निवासी मनोज राय, पिता शिवजी राय के रूप में हुई है। मनोज राय दूध और दही बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मनोज राय सिक्सलेन पुल के पैदल चलने वाले रास्ते पर टहल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसे वाहन चलने वाले हिस्से की ओर ले गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और हंगामा शुरू हो गया। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग वहां रुक गए और दोनों को अलग कर दिया।

इसके बाद मनोज वापस पुल के पैदल मार्ग की तरफ चला गया। कुछ देर बाद उसने पुल के पाया संख्या 61/62 के पास से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि घटना से पहले ग्रामीण ने मनोज को रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान मनोज उस व्यक्ति पर बदमाशी और छिनतई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहा था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े

तेल टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, 637 लीटर की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
खेत में मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुंगेर में PM मोदी से जुड़ी कथित आपत्तिजनक पोस्ट पर RJD नेता गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल किया जब्त
वैशाली के होटल में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, 20 से ज्यादा राउंड चली गोली; ग्राहक घायल

गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिदुपुर थाना पुलिस और डायल-112 को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई।

करीब पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद मनोज राय को घटनास्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर पत्थल घाट के पास जीवित बरामद कर लिया गया। युवक के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

TAGGED:गंगा में कूदा युवकबिदुपुर पुल से गंगा में छलांगबिदुपुर सिक्सलेन पुल
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बांका में तेल टैंकर से 637 लीटर शराब बरामद तेल टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, 637 लीटर की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

बिदुपुर सिक्सलेन पुल से गंगा में छलांग लगाने वाला युवक जिंदा बरामद

सिक्सलेन पुल से गंगा में कूदा युवक, 30 किमी दूर जिंदा मिला; परिवार ने ली राहत की सांस

बांका में तेल टैंकर से 637 लीटर शराब बरामद

तेल टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, 637 लीटर की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जमुई में खेत की मोटर चालू करते समय किसान की करंट से मौत

खेत में मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुंगेर में PM मोदी से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट मामले में RJD नेता की गिरफ्तारी

मुंगेर में PM मोदी से जुड़ी कथित आपत्तिजनक पोस्ट पर RJD नेता गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल किया जब्त

वैशाली के लालगंज में होटल फायरिंग की घटना

वैशाली के होटल में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, 20 से ज्यादा राउंड चली गोली; ग्राहक घायल

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?