Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 11, 2026 9:00 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 घंटे पहले
दानापुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान
दानापुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान
साझा करें
  • 3012 बिना टिकट यात्रियों से 26.46 लाख की वसूली

बिहार डेस्क : दानापुर मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल द्वारा यात्रियों को उचित टिकट एवं वैध यात्रा प्राधिकार के साथ यात्रा करने के लिए प्रेरित करने तथा बिना टिकट अनियमित टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 11.09.2026 को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न ट्रेनों में सघन एवं गहन टिकट जांच की गई।

दानापुर स्टेशन पर अभियान की सफलता के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक(ओ.पी.), वीरेंद्र कुमार एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने स्वयं पहुंचकर इस अभियान का जायजा लिया। इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दानापुर स्टेशन पर अभियान के दौरान कुल 812 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे ₹7,14,560/- का राजस्व वसूल किया गया। वहीं, दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में चलाए गए इस मेगा अभियान के दौरान कुल 3012 बिना टिकट यात्रियों से ₹26,46,000/- का राजस्व प्राप्त हुआ। अभियान के दौरान आरक्षित कोचों की विशेष रूप से सघन जांच की गई, जिसमें एसी कोचों पर विशेष ध्यान दिया गया।

मेगा अभियान के तहत महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त ठहराव लेकर गहन टिकट जांच की गई। इस क्रम में ट्रेन संख्या 53211, 13250, 12303, 63213, 20801, 13201 एवं 13238 में विशेष रूप से गहन जांच की गई।

ये भी पढ़े

गयाजी पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, टूटी सड़कों से लेकर बिजली-पानी तक दिए निर्देश
औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने घेरकर दो बदमाशों को दबोचा
सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान
मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

इस व्यापक अभियान में नियमित टिकट जांच कर्मचारियों के अतिरिक्त वाणिज्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा RPF/RPSF के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया एवं बिना टिकट एवं अनियमित टिकट यात्रियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

\साथ ही, यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने तथा रेलवे के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस प्रकार के सघन एवं औचक टिकट जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

TAGGED:Bihar Newsटिकट जांचदानापुर मंडलमेगा टिकट जांच अभियान
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज और पूर्णिया के युवा मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
अगली ख़बर PMCH में ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की सांस की नली से सीटी निकाली गई सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान

ये भी पढ़ें

गयाजी पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों का निरीक्षण

गयाजी पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, टूटी सड़कों से लेकर बिजली-पानी तक दिए निर्देश

औरंगाबाद के कुटुंबा में CSP संचालक से लूट के बाद पकड़े गए बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने घेरकर दो बदमाशों को दबोचा

PMCH में ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की सांस की नली से सीटी निकाली गई

सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान

दानापुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज और पूर्णिया के युवा

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?