Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 11, 2026 6:50 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
जमुई में 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
जमुई में 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
साझा करें

खैरा में SSB कैंप के पास बाइक सवार से 39 लीटर शराब मिली, पूछताछ के बाद कबाड़ी दुकान पर छापेमारी कर 96 लीटर शराब बरामद

Jamui Liquor Raid: शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एक बाइक भी जब्त की गई है।

SSB कैंप के पास बाइक सवार से मिली शराब

जानकारी के अनुसार, खैरा थाना पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने लालपुर की ओर से पकरी आ रहे एक बाइक सवार को एसएसबी कैंप के पास रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास से 39 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के तीसरी थाना क्षेत्र निवासी मुकेश मोदी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मुकेश मोदी से शराब कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

कबाड़ी दुकान में छापेमारी, 96 लीटर शराब बरामद

मुकेश मोदी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जमुई शहर के जयशंकर नगर स्थित राजेश मंडल की कबाड़ी दुकान में छापेमारी की।

ये भी पढ़े

इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग
हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान कबाड़ी दुकान से 96 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान संचालक राजेश मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस तरह दोनों स्थानों से पुलिस ने कुल 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।

शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच

पुलिस अब दोनों गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। जांच का उद्देश्य शराब के स्रोत, सप्लाई चैन और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाना है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब किस माध्यम से जमुई पहुंचाई गई और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

कार्रवाई में एएलटीएफ प्रभारी एसआई सावन कुमार, एसआई रश्मि रंजन, पीएसआई उत्तम कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

TAGGED:Jamui Liquor Raidखैराजमुईशराब तस्करीशराब बरामद
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नालंदा में लोक शिकायत निवारण के तहत मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अगली ख़बर खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

ये भी पढ़ें

इरिमी-बीसीई करार के तहत रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

खैरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण

हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

जमुई में 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

नालंदा में लोक शिकायत निवारण के तहत मामलों की सुनवाई

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?