Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीडीसी नाराज, बिजली कनेक्शन समेत कई योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीडीसी नाराज, बिजली कनेक्शन समेत कई योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीडीसी नाराज, बिजली कनेक्शन समेत कई योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 11, 2026 6:42 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 घंटे पहले
नालंदा में आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक
नालंदा में आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक
साझा करें

बिहारशरीफ। उप विकास आयुक्त सारा अशरफ की अध्यक्षता में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, पोषण ट्रैकर, FRS, बच्चों की आधार एवं अपार आईडी, भवन निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में बिजली, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता पर डीडीसी ने असंतोष जताते हुए सभी केंद्रों पर शत-प्रतिशत बिजली कनेक्शन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

इसके लिए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजने तथा सभी सीडीपीओ को व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य पूरा कराने को कहा गया। इसकी प्रविष्टि पोषण ट्रैकर के इंफ्रास्ट्रक्चर में करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि की भी समीक्षा की गई। सभी एनओसी प्राप्त जमीन का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि भूमि भवन निर्माण के लिए उपयुक्त है या नहीं।

नगर पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध उपयुक्त भूमि को चिन्हित कर नाबार्ड के माध्यम से भवन निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। मनरेगा एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को दी गई भूमि पर निर्माण कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा गया।

ये भी पढ़े

इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग
हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान
दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

डीडीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर शत-प्रतिशत FRS सुनिश्चित करने तथा टेक होम राशन और गर्म पका भोजन के वितरण की शत-प्रतिशत एंट्री कराने का निर्देश दिया। आवश्यकता पड़ने पर सेविकाओं को प्रशिक्षण देने और प्रतिदिन अभियान चलाकर FRS की एंट्री कराने को कहा गया।

बच्चों की अपार आईडी कम संख्या में बनने पर भी चिंता जताई गई। आधार निर्माण में आ रही समस्या को देखते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को डीआरडीए निदेशक से समन्वय कर पंचायतों में आधार निर्माण के लिए कैंप लगाने हेतु रोस्टर तैयार कराने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा बच्चों के वजन में आ रही परेशानी को देखते हुए खराब वजन मशीन वाले केंद्रों को आसपास के केंद्रों से समन्वय कर सही मशीन उपलब्ध कराने तथा बच्चों का वजन सुनिश्चित करने को कहा गया।

अधिक SAM बच्चों वाले परियोजनाओं का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई, आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम शत-प्रतिशत कराने तथा सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर जरूरत के अनुसार रेनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य मनरेगा के सहयोग से कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की भी समीक्षा की गई और सभी सीडीपीओ को अपने-अपने परियोजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, डीआरडीए निदेशक, निदेशक एनईपी, डीपीओ मनरेगा एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Bihar Newsआंगनबाड़ीडीडीसी सारा अशरफनालंदाबिहारशरीफ
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बिहारशरीफ में छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी छात्राओं को बिहार सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की दी गई जानकारी
अगली ख़बर नालंदा में लोक शिकायत निवारण के तहत मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

ये भी पढ़ें

इरिमी-बीसीई करार के तहत रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

खैरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण

हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

जमुई में 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

नालंदा में लोक शिकायत निवारण के तहत मामलों की सुनवाई

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?