Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: विधायक प्रफुल्ल मांझी के बयान पर LJP (रामविलास) का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले- व्यक्तिगत टिप्पणी NDA धर्म के खिलाफ
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - विधायक प्रफुल्ल मांझी के बयान पर LJP (रामविलास) का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले- व्यक्तिगत टिप्पणी NDA धर्म के खिलाफ

विधायक प्रफुल्ल मांझी के बयान पर LJP (रामविलास) का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले- व्यक्तिगत टिप्पणी NDA धर्म के खिलाफ

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 9, 2026 7:44 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
प्रफुल्ल मांझी के बयान पर LJP रामविलास का पलटवार
प्रफुल्ल मांझी के बयान पर LJP रामविलास का पलटवार
साझा करें

जमुई में प्रेसवार्ता के दौरान जीवन सिंह ने साधा निशाना, कहा- सांसद अरुण भारती और चिराग पासवान पर टिप्पणी से बचना चाहिए; पार्टी का फोकस विकास और जनता के हित पर

संवाद सहयोगी, जमुई: सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी के बयान को लेकर जमुई की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। बुधवार को जमुई सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने विधायक के बयान को खारिज करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

जीवन सिंह ने कहा कि जमुई सांसद अरुण भारती, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना स्वस्थ राजनीति नहीं है। उन्होंने इसे एनडीए धर्म के खिलाफ भी बताया।

विकास के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों को ध्यान देने की नसीहत

लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप के बजाय जनता के हित और क्षेत्र के विकास की बात करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जमुई में चौमुखी विकास के लिए सांसद अरुण भारती लगातार प्रयास कर रहे हैं।

जीवन सिंह के मुताबिक, चिराग पासवान की कर्मभूमि रहे जमुई में पिछले वर्षों में कई विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए अरुण भारती लगातार काम कर रहे हैं।

चुनावी प्रक्रिया और दस्तावेजों का दिया हवाला

अरुण भारती को लेकर उठाए गए सवालों पर जीवन सिंह ने कहा कि सांसद ने चुनाव आयोग के समक्ष आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद चुनाव लड़कर सदन में जगह बनाई है।

ये भी पढ़े

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला
औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा
इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग
हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांसद के व्यक्तिगत या पारिवारिक परिचय से संबंधित जानकारी चाहिए तो चुनाव आयोग, समाहरणालय, मतदाता पहचान पत्र समेत सार्वजनिक माध्यमों से जानकारी हासिल की जा सकती है।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अनावश्यक व्यक्तिगत टिप्पणी के जरिए राजनीतिक मुद्दे को भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी बेबुनियाद बातों पर अपना समय बर्बाद नहीं करेगी।

‘पार्टी का ध्यान जमुई के विकास पर’

जीवन सिंह ने कहा कि लोजपा (रामविलास) का मुख्य फोकस जमुई के विकास और जनता के हित पर है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सांसद अरुण भारती जमुई के चौमुखी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे।

इस दौरान बच्चू ताती, रिंकू सिंह, गौतम पासवान, रंजन सिंह, रोशन कुमार, दानी पासवान, बबलू सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:अरुण भारतीचिराग पासवानप्रफुल्ल मांझी
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर चांदन में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते CO की गिरफ्तारी चांदन में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते CO गिरफ्तार, निगरानी टीम ने कार्यालय में दबोचा
अगली ख़बर सोननगर में बनने वाला रेलवे बाइपास और मालगाड़ियों का परिचालन सोननगर में 225 करोड़ की लागत से बनेगा 10 किमी लंबा रेलवे बाइपास, मालगाड़ियों को मिलेगी सीधी राह

ये भी पढ़ें

AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

इरिमी-बीसीई करार के तहत रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

खैरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण

हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?