Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: वैशाली के नए ग्रामीण SP सोनू कुमार राय ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और पेंडिंग केस निपटाना पहली प्राथमिकता
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - वैशाली के नए ग्रामीण SP सोनू कुमार राय ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और पेंडिंग केस निपटाना पहली प्राथमिकता

वैशाली के नए ग्रामीण SP सोनू कुमार राय ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और पेंडिंग केस निपटाना पहली प्राथमिकता

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 9, 2026 5:35 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
वैशाली के नए ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय ने पदभार संभाला
वैशाली के नए ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय ने पदभार संभाला
साझा करें

हाजीपुर: वैशाली जिले में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनू कुमार राय ने बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, बेहतर अनुसंधान और लंबित मामलों का जल्द निपटारा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

ग्रामीण एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ जनशिकायतों की सुनवाई और अपराध से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।

तीन अनुमंडलों के अपराध से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी

वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि वैशाली जिले में कुल चार पुलिस अनुमंडल हैं। इनमें सदर-1, सदर-2, महुआ और महनार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सदर-2, महुआ और महनार अनुमंडल के अपराध से संबंधित मामलों का प्रभार ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय के पास रहेगा। इसके अलावा इन क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी गंभीर स्थिति में ग्रामीण एसपी को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने का अधिकार होगा।

एसएसपी ने कहा कि आने वाले समय में पुलिस की अपराध शाखा, हिंदी शाखा, डीआई, स्पेशल ब्रांच और डीआईओ सहित अन्य शाखाओं को भी विकसित किया जाएगा। ग्रामीण एसपी के आवासन और कार्यालय से जुड़ी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने की बात भी कही गई।

ये भी पढ़े

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला
औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा
इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग
हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

फील्ड में जाकर थानों और महत्वपूर्ण केसों की होगी समीक्षा

पदभार ग्रहण करने के बाद नए ग्रामीण एसपी के सामने सबसे अहम चुनौती लंबित मामलों को तेजी से निपटाने की होगी। अधिकारियों के अनुसार, वह जल्द ही फील्ड में जाकर संबंधित थानों का निरीक्षण करेंगे और महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे।

एसएसपी शुभांक मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रांसफर और पोस्टिंग की व्यवस्था पूर्व में जारी पुलिस आदेश के अनुसार ही लागू रहेगी।

इन थाना-ओपी की जिम्मेदारी ग्रामीण एसपी के अधीन

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार महनार अनुमंडल, महुआ अनुमंडल और लालगंज अंचल क्षेत्र के थाना-ओपी ग्रामीण एसपी के अधीन रहेंगे।

महुआ अनुमंडल

  • महुआ
  • गोरौल
  • कटहरा
  • राजापाकड़
  • बराटी
  • जंदाहा
  • महिसौर
  • तिसिऔता
  • पातेपुर
  • हरलोचनपुर सुक्की
  • बलिगांव

महनार अनुमंडल

  • महनार
  • देसरी
  • सहदेई
  • चांदपुरा

लालगंज अंचल

  • लालगंज
  • करताहा
  • वैशाली
  • बेलसर
  • भगवानपुर
  • सराय

इस तरह ग्रामीण एसपी के अधीन आने वाले इलाकों में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों की समीक्षा और कानून-व्यवस्था की निगरानी उनकी जिम्मेदारी का अहम हिस्सा होगी।

TAGGED:वैशालीवैशाली पुलिससोनू कुमार राय
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर छपरा के पैशन होटल में पुलिस की छापेमारी छपरा के पैशन होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना से मचा हड़कंप; कई जोड़ों से पूछताछ
अगली ख़बर नालंदा में पोषण माह 2026 का शुभारंभ नालंदा में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह

ये भी पढ़ें

AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

इरिमी-बीसीई करार के तहत रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

खैरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण

हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?