Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: टड़वा चट्टी में आभूषण दुकान लूट के दौरान घायल व्यवसायी की मौत, गोरखपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - टड़वा चट्टी में आभूषण दुकान लूट के दौरान घायल व्यवसायी की मौत, गोरखपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

टड़वा चट्टी में आभूषण दुकान लूट के दौरान घायल व्यवसायी की मौत, गोरखपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 9, 2026 12:24 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
सिवान में आभूषण दुकान लूट के दौरान घायल व्यवसायी की मौत
सिवान में आभूषण दुकान लूट के दौरान घायल व्यवसायी की मौत
साझा करें

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार में आभूषण दुकान में लूट की वारदात के दौरान गोली और चाकू से गंभीर रूप से घायल हुए व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा ने गोरखपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है।

लूट का विरोध करने पर व्यवसायी पर हमला

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर हथियारों से लैस अपराधी टड़वा चट्टी स्थित आभूषण दुकान में लूट के इरादे से पहुंचे थे। दुकान में घुसने के बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी।

व्यवसायी दिलीप वर्मा ने बदमाशों का विरोध किया और इसी दौरान दो अपराधियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इसी बीच दूसरे बदमाशों में से एक ने उन पर गोली चला दी और चाकू से भी हमला किया।

गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी व्यवसायी ने हिम्मत नहीं छोड़ी और बदमाशों से भिड़ते रहे। इस दौरान दुकान से शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना के बाद मौके पर पहुंचे दुकानदारों और ग्रामीणों ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़े

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला
औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा
इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग
हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

वारदात के दौरान कुछ अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस अब फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है। बरामद साक्ष्य और पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

दरौली से देवरिया और फिर गोरखपुर ले गए स्वजन

गोली और चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल दिलीप वर्मा को घटना के बाद तत्काल दरौली पीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद स्वजन उन्हें इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के देवरिया लेकर गए। वहां से हालत गंभीर होने पर गोरखपुर ले जाया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान व्यवसायी की मौत हो गई।

मौत की खबर से बाजार में आक्रोश

दिलीप वर्मा की मौत की सूचना जैसे ही टड़वा चट्टी बाजार और आसपास के इलाके में पहुंची, लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद से उनके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपितों से पूछताछ के साथ पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

TAGGED:आभूषण दुकान लूटटड़वा चट्टीसिवान
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आज का राशिफल 9 सितंबर 2026 सभी राशियां आज का राशिफल 9 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा धन और सफलता का साथ
अगली ख़बर गोह में जलजमाव के कारण सड़क जाम औरंगाबाद के गोह में जलजमाव से भड़का गुस्सा, जगतपति चौक पर दो प्रमुख सड़कें जाम

ये भी पढ़ें

AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

इरिमी-बीसीई करार के तहत रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

खैरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण

हस्तांतरण के बाद सामने आईं खामियां, मंत्री ने पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

खाली पदों पर अब तेजी से होगी बहाली, गृह विभाग ने तय किया एक्शन प्लान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?