Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: पटना के गांधी मैदान में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग, दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त जोश
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पटना के गांधी मैदान में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग, दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त जोश

पटना के गांधी मैदान में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग, दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त जोश

आभा शुक्ला
Last updated: सितम्बर 5, 2026 6:09 अपराह्न
By : आभा शुक्ला
Published on : 2 घंटे पहले
पटना गांधी मैदान में कृष्ण महोत्सव की दही हांडी प्रतियोगिता
पटना गांधी मैदान में कृष्ण महोत्सव की दही हांडी प्रतियोगिता
साझा करें

श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट की ओर से कृष्ण महोत्सव 4.0 का आयोजन, महिला-पुरुष टीमों ने लिया हिस्सा; बच्चों के लिए राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई

पटना। राजधानी पटना का गांधी मैदान शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, उत्साह और पारंपरिक रंग में सराबोर नजर आया। श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट की ओर से यहां कृष्ण महोत्सव 4.0 का आयोजन किया गया।

महोत्सव में राज्यस्तरीय दही-हांडी प्रतियोगिता खास आकर्षण रही, जिसमें अलग-अलग जिलों से आई महिला और पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

दही-हांडी प्रतियोगिता के लिए गांधी मैदान में करीब 20 फीट की ऊंचाई पर हांडी टांगी गई। इसे फोड़ने के लिए टीमों ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मानव पिरामिड बनाने की कोशिश की। प्रतियोगिता में चार लेयर का ह्यूमन पिरामिड बनाकर हांडी तक पहुंचने की चुनौती रखी गई। मैदान में मौजूद लोगों ने टीमों का उत्साह बढ़ाया और पूरा माहौल कृष्ण भक्ति के साथ रोमांच से भर गया।

प्रतियोगिता में महिला और पुरुष टीमों के लिए अलग-अलग मुकाबले रखे गए। हर टीम में करीब 15 से 25 खिलाड़ी शामिल रहे। मुकाबले में टाइमर का इस्तेमाल किया गया। जो टीम सबसे कम समय में हांडी फोड़ने में सफल होगी, उसे विजेता घोषित किया जाना है। प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च पास्ट के साथ हुई।

विजेता टीम को मिलेंगे 2.51 लाख रुपये

श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट के संयोजक मुकेश कुमार नंदन के मुताबिक विजेता टीम को गांधी मेमोरियल ट्रॉफी के साथ 2.51 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1.51 लाख रुपये, जबकि तीसरे स्थान की टीम को 1.01 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे।

ये भी पढ़े

बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, रानीगंज में अधेड़ को सरेआम मारी गोली
नितिन नवीन ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी स्मृतियां आज भी जीवंत
पटना यूनिवर्सिटी गेट पर फेंका गया बम, डबल डेकर पुल से वारदात के बाद मची अफरातफरी
प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

इसके अलावा अन्य टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

आयोजन को लेकर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति, प्रेम, भक्ति, कर्म और लोकजीवन से जुड़े प्रतीक हैं। उनके मुताबिक दही-हांडी केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, सामूहिकता, साहस और टीम भावना से जुड़ी परंपरा है।

नागपुर से आए प्रशिक्षकों ने दी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग

इस बार प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए नागपुर से चार प्रशिक्षकों को बुलाया गया था। इन प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को हांडी फोड़ने के लिए जरूरी प्रशिक्षण दिया। वहीं महाराष्ट्र से आई 15 सदस्यीय नासिक बैंड टीम ने अपनी धुनों से पूरे महोत्सव के माहौल को और भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम स्थल पर करीब 10 हजार वर्गफीट में जर्मन पंडाल भी तैयार किया गया है, जहां महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह के कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहुंचने की जानकारी दी गई। शाम करीब 5:30 बजे सीएम सम्राट चौधरी के पहुंचने और विजेता टीम को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया।

राधा-कृष्ण के रूप में नजर आए बच्चे

कृष्ण महोत्सव में बच्चों को भी खास तौर पर शामिल किया गया। कलमबाज और सिटी पाटलिपुत्र चैप्टर के सहयोग से राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 6 महीने से लेकर 9 साल तक के करीब 90 बच्चों ने हिस्सा लिया। नन्हे बच्चे राधा और कृष्ण के रूप में सजकर पहुंचे तो कार्यक्रम स्थल पर अलग ही रंग देखने को मिला।

शाम 5:30 बजे महोत्सव का उद्घाटन, शाम 6 बजे कृष्ण लीला, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात 8 बजे पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इस तरह कृष्ण महोत्सव 4.0 में धार्मिक आस्था के साथ खेल, संस्कृति और बच्चों की प्रतिभा को भी एक मंच पर लाने की कोशिश की गई।

TAGGED:कृष्ण महोत्सवकृष्ण महोत्सव 4.0दही हांडीदही हांडी प्रतियोगितापटना
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
abha
Byआभा शुक्ला
आभा शुक्ला पत्रकारिता, जनसंपर्क और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में 5+ वर्षों के अनुभव वाली पत्रकार एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल हैं। पटना से जुड़ीं आभा को समाचार शोध, रिपोर्टिंग, कंटेंट डेवलपमेंट, मीडिया आउटरीच और जनसंपर्क अभियानों का अनुभव है। उन्होंने Zee News में ट्रेनी जर्नलिस्ट के रूप में समाचार शोध, रिपोर्टिंग और कंटेंट डेवलपमेंट का अनुभव हासिल किया। इसके बाद UNE Consultant में PR Executive के तौर पर मीडिया आउटरीच, PR कैंपेन और कॉर्पोरेट इवेंट्स पर काम किया। TCS में Associate के रूप में उन्होंने डेटा मैनेजमेंट, रिसर्च और सूचना प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। आभा शुक्ला तथ्यपरक, शोध-आधारित और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाने में रुचि रखती हैं।
पिछली ख़बर राजगीर में भाजपा सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला 17 सितंबर से भाजपा का एक माह का सेवा संकल्प अभियान
अगली ख़बर इसलामपुर में पुलिस द्वारा बरामद देसी पिस्टल कट्टा और जिंदा कारतूस इसलामपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

ये भी पढ़ें

अररिया के रानीगंज में गोलीकांड की घटना

बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, रानीगंज में अधेड़ को सरेआम मारी गोली

नितिन नवीन ने पटना में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया

नितिन नवीन ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी स्मृतियां आज भी जीवंत

पटना यूनिवर्सिटी गेट के पास बम फेंके जाने की घटना

पटना यूनिवर्सिटी गेट पर फेंका गया बम, डबल डेकर पुल से वारदात के बाद मची अफरातफरी

नौबतपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

इसलामपुर में पुलिस द्वारा बरामद देसी पिस्टल कट्टा और जिंदा कारतूस

इसलामपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?