राजगीर में कार्यशाला संपन्न, 17 अक्टूबर तक चलेंगे सेवा और संपर्क के कार्यक्रम
बिहारशरीफ। भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला की ओर से राजगीर स्थित संस्कार सेवा सदन में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना शामिल हुए।
संचालन जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद ने किया। कार्यशाला में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के अवसर पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक भाजपा की ओर से देशभर में एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान समाज के सभी वर्गों तक पहुंचकर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सुशासन, राष्ट्र निर्माण एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी।
विभिन्न सेवा एवं संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और अंत्योदय का प्रतीक है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।